बलिया में लाठी-डंडे से छात्र नेता की पीट-पीटकर हत्या, दूसरे की हालत गंभीर, जिले का माहौल तनावपूर्ण

बलिया में लाठी-डंडे से छात्र नेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है. घटना के बाद से जिले का माहौल तनावपूर्ण है. पकड़ी थाना क्षेत्र के धरसरा गांव निवासी मनराज यादव जो कि भारतीय सेना में कार्यरत हैं.

बलिया. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित सतीशचंद्र कालेज के पास परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र नेता की हाकी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. जबकि एक छात्र घायल हो गया. सबसे हैरत की बात यह है कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी है. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है. घटना के बाद से जिले का माहौल तनावपूर्ण है. पकड़ी थाना क्षेत्र के धरसरा गांव निवासी मनराज यादव जो कि भारतीय सेना में कार्यरत हैं. उनके दूसरे नम्बर का पुत्र हेमंत यादव 22 वर्ष टाऊन डिग्री कॉलेज में स्नातक तृतीय वर्ष का छात्र था.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

वह जनपद मुख्यालय के देवकली अपने निजी आवास में रहकर पढ़ाई कर रहा था. इसके साथ ही छात्र संघ के लिए होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तैयारी भी कर रहा था. परिजनों की मानें तो सोमवार को ही अपने घर धरसरा से बलिया गया हुआ था. मंगलवार की सुबह की पाली में वह सतीशचन्द्र महाविद्यालय में परीक्षा देने के लिए गया था. सूत्रों की माने तो ज्यों ही वह परीक्षा देकर बाहर निकला तो पहले से ही घात लगाए युवकों ने क्रिकेट बैट एवं हॉकी डंडों से उसपर हमला कर दिया. इस दौरान बीचबचाव करने गए जीराबस्ती निवासी आलोक यादव को भी बदमाशों ने मारपीट दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Read: भाजपा विधायक माफिया डॉन बृजेश सिंह से लेता है 51 लाख रुपये, वायरल वीडियो के बाद मची खलबली, देखें Video
दूसरे युवक की हालत गंभीर

दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाने के बाद दोनों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. आनन-फानन में हेमंत यादव के परिजन उसे मऊ के किसी निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. मां दुर्गावती देवी का रो रो कर बुरा हाल था. मृतक युवक तीन भाइयों में से दूसरे नम्बर पर था. बड़ा भाई सचिन यादव, बलवंत यादव 18 वर्ष बलिया ही रहकर पढ़ाई करते हैं. आलोक यादव का इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >