Uttar Pradesh: विधान सभा और विधान परिषद की 4 सीटों पर उपचुनाव से चढ़ेगा सियासी पारा, जानें क्या है वजह...

उत्तर प्रदेश में विधान सभा और विधान परिषद की चार सीटों पर निर्वाचन आयोग जल्द उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित करेगा. इसे लेकर आने वाले दिनों में सियासी दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप की लड़ाई और तेज होती दिखाई देगी. मुख्य तौर पर मुकाबला भाजपा और सपा के बीच होगा.

Lucknow: उत्तर प्रदेश में विधानसभा और विधान परिषद की चार सीटों पर जल्द उपचुनाव की घोषणा होगी. इनमें दो सीटें विधानसभा और दो विधानपरिषद की हैं. विधानसभा सीटों में रामपुर (Rampur) की स्वार (Suar) और मीरजापुर (Mirzapur) की छानबे (Chhanbey) सीट पर उपचुनाव होना है. ऐसे में एक बार फिर प्रदेश में सियासी घमासान तेज होता दिखायी देगा. इन दो विधानसभा सीटों में से एक पर भाजपा गठबंधन और एक पर सपा गठबंधन का कब्जा था.

छानबे विधायक के निधन के कारण सीट रिक्त

छानबे विधानसभा सीट से विधायक राहुल प्रकाश कोल लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां बीती 2 फरवरी को उनका निधन हो गया था. कोल भाजपा गठबंधन के अपना दल (एस) से विधायक थे. 2017 में उन्होंने इस सीट पर जीत दर्ज की थी. उनके निधन के बाद अब इस सीट पर उपचुनाव होगा.

Also Read: Noida: जरा सी गलती और 5000 रुपये का कट जाएगा चालान, अगर नहीं मानी Traffic Police की यह बात
अब्दुल्ला आजम को सजा के कारण स्वार सीट रिक्त

इसके साथ ही आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद रामपुर जनपद की स्वार सीट भी रिक्त हो गई है. विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान स्वार पर भाजपा गठबंधन से अपना दल (एस) ने उम्मीदवार उतारा था. इस चुनाव में सपा की ओर से अब्दुल्ला आजम ने करीब 61 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. पंद्रह साल पुराने छजलैट प्रकरण में आजम खान और अब्दुल्ला आजम को अदालत के दो साल की सजा सुनाने के बाद स्वार सीट रिक्त घोषित की गई है. इसलिए अब इस विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा.

विधानपरिषद की भी दो सीटें इस वजह से रिक्त

विधान परिषद की बात करें तो लक्ष्मण आचार्य के सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त करने के कारण दिए गए इस्तीफे और बीएल दोहरे के निधन के बाद उच्च सदन में की सीटें खाली हुई हैं. ऐसे में दो विधानसभा और दो विधानपरिषद की रिक्त हुई सीटों के लिए जल्द ही उपचुनाव की तारीख घोषित की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >