भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने राष्ट्रिय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से चर्चा करने के बाद प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है.

By Radheshyam Kushwaha | March 25, 2023 9:56 PM

लखनऊ. उत्तर प्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी शनिवार की देर शाम घोषित कर दी गई. पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने इसकी घोषणा की. नई कार्यकारिणी में कई नए चेहरे भी शामिल किए गये हैं. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने राष्ट्रिय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से चर्चा करने के बाद प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है. इनमें 18 प्रदेश उपाध्यक्ष, 7 प्रदेश महामंत्री, 16 प्रदेश मंत्री, 1 प्रदेश कोषाध्यक्ष, 1 प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, 1 मुख्यालय प्रभारी, एक प्रभारी प्रकोष्ठ विभाग को शामिल किया है. इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गयी है.

भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट 4

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश कार्यकारिणी की सूची घोषित की. नोएडा विधायक पंकज सिंह, लखनऊ से विजय बहादूर पाठक, मेरठ से कांताकर्दम समेत 18 लोगों को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है.

भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट 5

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची जारी की है. जिसमें कानपुर बुन्देल खंड क्षेत्र की जिम्मेदारी प्रकाश पाल को दी गयी है. वहीं काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी दिलीप पटेल को दी गयी है. गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी शहजानन्द राय को दी गयी है. कमलेश मिश्रा को अवध क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गयी है.

भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट 6

Next Article

Exit mobile version