लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का करीबी विकास सिंह गिरफ्तार, यूपी के बाहुबली नेता को NIA ने दिल्ली से दबोचा

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के करीबी विकास सिंह को NIA ने गिरफ्तार किया है. NIA लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से विकास सिंह के रिश्तों को लेकर छानबीन कर रही है.

लखनऊ. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के करीबी विकास सिंह को NIA ने गिरफ्तार किया है. विकास सिंह उत्‍तर प्रदेश के बाहुबली नेता है. विकास सिंह की गिरफ्तारी के बाद एनआईए ने दिल्‍ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. पटियाला हाउस कोर्ट ने विकास सिंह को 5 दिन की NIA हिरासत में भेज दिया है. NIA ने विकास सिंह की 7 दिन की हिरासत की मांग की थी. NIA लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से विकास सिंह के रिश्तों को लेकर छानबीन कर रही है.

लखनऊ के गोमतीनगर अपार्टमेंट में भी की गयी थी छापेमारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी को संदेह है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटरों को उत्तर प्रदेश में शरण दिलाने में विकास सिंह की सक्रिय भूमिका रही है. NIA ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े एक खालिस्तानी समर्थक को पकड़ा था. पूछताछ में विकास सिंह का नाम सामने आने की बात भी कही जा रही है. NIA की टीम ने विकास सिंह की तलाश में पहले लखनऊ के गोमतीनगर अपार्टमेंट में छापेमारी की थी. इसके बाद टीम विकास के अयोध्या के देवगढ़ गांव पहुंची और उससे पूछताछ की थी.

Also Read: वाराणसी में ड्रोन उजागर कर रहा बिजली चोरों का कारनामा, कैमरे में कैद हुई महिलाओं की करतूत
लॉरेंस बिश्नोई ने NIA के सामने विकास सिंह के नाम का किया था खुलासा

NIA की टीम विकास के अयोध्या के देवगढ़ गांव भी पहुंची थी और उससे पूछताछ की थी. बिश्नोई गैंग के शूटर और सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड के शूटर विकास सिंह के अयोध्या स्थित फार्म हाउस पर कई दिन तक रुके थे. इतना ही नहीं, मोहाली में इंटेलीजेंस की बिल्डिंग पर रॉकेट लॉन्चर से जो हमला किया गया था, ये हमला करने वालों में से एक नाबालिग आरोपी विकास सिंह के यहां काम करता था. लॉरेंस बिश्नोई ने NIA के सामने विकास सिंह के नाम का खुलासा किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >