मोदी ने अपनी मां से किया एक वादा भी नहीं निभाया : राहुल गांधी

रायबरेली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का प्रधानमंत्री अमेठी और रायबरेली के लोगों को तकलीफ क्यों पहुंचा रहा है? मुझे जो तकलीफ देनी है दें, आम जनता को परेशान करने का क्या मतलब है. यह सवाल मैं उनसे पूछना चाहता हूं. उन्होंने […]

रायबरेली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का प्रधानमंत्री अमेठी और रायबरेली के लोगों को तकलीफ क्यों पहुंचा रहा है? मुझे जो तकलीफ देनी है दें, आम जनता को परेशान करने का क्या मतलब है. यह सवाल मैं उनसे पूछना चाहता हूं. उन्होंने मोदी पर तीखे हमले करते हुए कहा कि उन्होंने जितने वादे आम जनता से किये, उनमें से एक को भी पूरा नहीं किया.

नोटबंदी के कारण किसान, छोटे व्यवसायी परेशान हुए हैं, इस स्थिति ने इन्हें समाप्त कर दिया. आप उनसे पूछ सकते हैं. राहुल ने कहा कि खुद को वाराणसी का बेटा कहने वाले नरेंद्र मोदी ने आज तक अपनी मां से किया हुआ एक भी वादा पूरा नहीं किया है.

आज यूपी में चौथे चरण के मतदान के लिए प्रचार का अंतिम दिन है. आज शाम प्रचार थमेगा, इसी क्रम में आज राहुल गांधी अखिलेश यादव के साथ इलाहाबाद में रो शो करने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >