आज रायबरेली के चुनावी रैली में साथ वोट मांगेंगे राहुल और प्रियंका

रायबरेली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी आज एक साथ रायबरेली में चुनाव प्रचार करेंगे. यह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है. हालांकि प्रियंका गांधी का 14 तारीख से ही अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम था, लेकिन फिर उसे रद्द कर दिया गया था. कल ऐसी […]

रायबरेली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी आज एक साथ रायबरेली में चुनाव प्रचार करेंगे. यह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है. हालांकि प्रियंका गांधी का 14 तारीख से ही अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम था, लेकिन फिर उसे रद्द कर दिया गया था. कल ऐसी खबर आयी कि आज जब राहुल गांधी रायबरेली में चुनाव प्रचार करेंगे, तो प्रियंका गांधी भी उनके साथ होंगी.

गौरतलब है कि सपा-कांग्रेस गठबंधन कराने में प्रियंका गांधी की अहम भूमिका रही है और उन्होंने ही अखिलेश से बात करके गठबंधन को सुनिश्चित कराया है. राहुल और प्रियंका चुनाव प्रचार के लिए काफी समय बाद एक साथ आने वाले हैं. प्रियंका ने राहुल गांधी के साथ वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त प्रचार किया था.
आज करीब तीन बजे राहुल गांधी रायबरेली के गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में रैली करेंगे, उस वक्त प्रियंका गांधी भी उनके साथ होंगी. कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने बताया है कि प्रियंका गांधी चुनावी मैनेजमेंट देख रही हैं. रायबरेली में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >