यूपी विधानसभा चुनाव : अर्थी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा उम्मीदवार, लगे ”राम-नाम सत्‍य है…” के नारे

गोरखपुर : यूपी विधानसभा चुनाव में नामांकन के लि‍ए एक कैंडि‍डेट ने ऐसा तरीका अपनाया जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. ‘जी हां’ यह उम्मीदवार अर्थी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा. इस दौरान उसके समर्थक ‘राम-नाम सत्‍य है…’ का नारा लगा रहे थे. यह नजारा देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ उमड़ […]

गोरखपुर : यूपी विधानसभा चुनाव में नामांकन के लि‍ए एक कैंडि‍डेट ने ऐसा तरीका अपनाया जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. ‘जी हां’ यह उम्मीदवार अर्थी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा. इस दौरान उसके समर्थक ‘राम-नाम सत्‍य है…’ का नारा लगा रहे थे. यह नजारा देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

यह उम्मीदवार सर्व संभाव पार्टी का बताया जा रहा है जिसका नाम ‘अर्थी बाबा’ राजन यादव है. नामांकन दाखिल करने के बाद उसने कहा कि मेरा चुनाव कार्यालय श्मशान भूमि है. अर्थी पर सवार बाबा राजन यादव ने आगे बताया कि उनकी ईमानदारी को देखते हुए यूपी विधानसभा चुनाव में चौरीचौरा सीट से पार्टी ने उन्हें उतारा है.

अर्थी बाबा ने कहा है कि वह पूरी दुनिया को हंसाने का काम करते हैं. आप अपने कर्म से दुनिया में नाम कमाइएगा.

नामांकन करने पहुंचा यह उम्मीदवार अर्थी पर बैठा था और हाथ में हांडी पकड़ी हुई थी. उसके हाथ में एक तख्‍ती भी थी जिसमें लिखा था चुनाव कार्यालय श्मशान घाट…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >