मोदी ने किसानों को कुछ नहीं दिया : राहुल

सहारनपुर : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ढाई वर्ष में मोदी जी ने अमीरों को करोड़ों रुपये का लाभ दिया है, जबकि किसानों को कुछ नहीं दिया गया. राहुल ने मंगलवार शाम से लेकर बुधवार शाम का तक समय सहारनपुर जिले में बिताया. मोदी […]

सहारनपुर : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ढाई वर्ष में मोदी जी ने अमीरों को करोड़ों रुपये का लाभ दिया है, जबकि किसानों को कुछ नहीं दिया गया. राहुल ने मंगलवार शाम से लेकर बुधवार शाम का तक समय सहारनपुर जिले में बिताया. मोदी जी को कभी मजदूरों से भी बात करनी चाहिए, ओबामा के साथ सेल्फी लेने से देश के लोगों का दर्द पता नहीं चलेगा. मोदी जी देश में दो भाइयों को लड़ाने का काम करते है लेकिन कांग्रेस लोगों को तोड़ती नहीं बल्कि जोड़ने का काम करती है जहां कही भी मोदी जी समाज को लड़ाएंगे वहां कांग्रेस खड़ी हुई मिलेगी.

उन्होंने कहा कि क्या यहां युवाओं को रोजगार मिला है, क्या हर आदमी के खाते में 15 लाख रुपये आये है. मोदी जी ने 15 उद्योगपतियों का एक लाख दस हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ कर दिया है. उतर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही दस दिन के भीतर किसानों का बिजली का बिल हाफ, कर्जा माफ और फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने का काम करेंगे. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि उनका मकसद हमेशा समाज के दबे कुचले व कमजोर लोगों की मदद करना रहा है, चाहे वह किसी भी जाति धर्म या वर्ग का हो. यदि समाज के दबे-कुचले और कमजोर वर्ग के लोग अपने आपको समझ लेंगे तो उनकी जिंदगी और दुनिया बदल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >