राहुल ने किया मुजफ्फरनगर में ‘रोड शो’

मुजफ्फरनगर : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान यात्रा के 24वें दिन आज मुजफ्फरनगर में रोड शो किया. वे आज शामली और सहारनपुर में भी रोड शो करेंगे. शामली में वे कई जगह लोगों से मिलेंगे और रोड शो भी करेंगे. शामली के पीजी कॉलेज में उनकी खाट सभा चार बजे के आसपास होगी. सहारनपुर […]

मुजफ्फरनगर : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान यात्रा के 24वें दिन आज मुजफ्फरनगर में रोड शो किया. वे आज शामली और सहारनपुर में भी रोड शो करेंगे. शामली में वे कई जगह लोगों से मिलेंगे और रोड शो भी करेंगे. शामली के पीजी कॉलेज में उनकी खाट सभा चार बजे के आसपास होगी.

सहारनपुर के ननौता में शाम को छह बजे उनकी छोटी सभा होगी. इसके बाद आधा घंटा बाद रामपुर मार्केट तथा सात बजे हसनपुर चुंगी पर सभा होगी. रात करीब आठ बजे राहुल गांधी सहारनपुर के सर्किट हाउस पहुंचेंगे. आज उनका यहां रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >