यूपी : बेटे ने की मां की हत्या फिर की खुदकुशी

मुजफ्फरनगर : शामली जिले के भारसी गांव में एक 48 वर्षीय महिला की उनके बेटेे ने कथित तौर पर हत्या कर दी, जिसके बाद उसने भी आत्महत्या कर ली. पुलिस ने आज यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक विजय भूषण ने बताया कि 25 वर्षीय जॉनी मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज चल रहा […]

मुजफ्फरनगर : शामली जिले के भारसी गांव में एक 48 वर्षीय महिला की उनके बेटेे ने कथित तौर पर हत्या कर दी, जिसके बाद उसने भी आत्महत्या कर ली. पुलिस ने आज यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक विजय भूषण ने बताया कि 25 वर्षीय जॉनी मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था. उसने पारिवारिक झगड़े के चलते कमलेश की हत्या कर दी और फिर बाद में उसी हथियार से खुद को भी मार लिया.

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं घटना के बाद से स्थानीय लोगों में चर्चा का बाजार गरम है. लोग मां बेटे के साथ हुई इस घटना की चर्चा कर रहे हैं. वैसे आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि मानसिक रूप से बीमार रहने की वजह से उसके बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पूरे मामले की पुलिस जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >