UP : शादी के जश्न में चली गोली से पुलिसकर्मी की मौत

मैनपुरी : कभी-कभार जश्न भी गलतियों की वजह से मातम में तब्दील हो जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ है उत्तर प्रदेश में मैनपुरी में जहां भोगांव क्षेत्र में अपनी बेटी की शादी की खुशी में चलायी गयी गोली लगने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी. पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने आज यहां बताया […]

मैनपुरी : कभी-कभार जश्न भी गलतियों की वजह से मातम में तब्दील हो जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ है उत्तर प्रदेश में मैनपुरी में जहां भोगांव क्षेत्र में अपनी बेटी की शादी की खुशी में चलायी गयी गोली लगने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी.

पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने आज यहां बताया कि बदायूं जिले में तैनात कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह :45: की बेटी की कल शादी थी. इसी दौरान किसी ने खुशी में गोली चला दी जो सिंह को जा लगी. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले भी यूपी में घटी दो ऐसी घटनाओं में लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >