यूपी में फर्जी पासपोर्ट के साथ नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर : पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यात्रा करने के आरोप में एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है. शामली के सर्किल ऑफिसर निशंक शर्मा ने बताया कि नाइजीरियाई नागरिक को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह शामली में एक किसान से मिलने आया था। उसके पासपोर्ट पर उसका […]

मुजफ्फरनगर : पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यात्रा करने के आरोप में एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है. शामली के सर्किल ऑफिसर निशंक शर्मा ने बताया कि नाइजीरियाई नागरिक को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह शामली में एक किसान से मिलने आया था। उसके पासपोर्ट पर उसका नाम अमुतवी थैंक गॉड लिखा हुआ है.

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान उसका पासपोर्ट और वीजा फर्जी पाया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >