यूपी : नाबालिग लड़की पर तेजाब से हमला

फरीदाबाद : एक अज्ञात व्यक्ति ने बल्लभगढ़ इलाके में 17 साल की एक लड़की के घर में जाकर उसपर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया, जिसके कारण वह जख्मी हो गई. पुलिस ने कहा कि पीड़िता बल्लभगढ के आदर्श नगर की निवासी है और कल जिस समय अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर उसके […]

फरीदाबाद : एक अज्ञात व्यक्ति ने बल्लभगढ़ इलाके में 17 साल की एक लड़की के घर में जाकर उसपर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया, जिसके कारण वह जख्मी हो गई. पुलिस ने कहा कि पीड़िता बल्लभगढ के आदर्श नगर की निवासी है और कल जिस समय अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर उसके चेहरे पर तेजाब फेंका, उस समय वह घर पर अकेली थी. उन्होंने कहा कि उस समय पीडिता के परिवार के सदस्य बाजार गये हुए थे.

पुलिस ने कहा कि लडकी उस व्यक्ति का चेहरा नहीं देख पाई क्योंकि आरोपी उसपर तेजाब फेंकने के कुछ ही सेकेंड बाद मौके से फरार हो गया था. उन्होंने कहा कि लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरु कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >