बुलंदशहर के भाजपा सांसद ने कहा- सड़कों पर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई

बुलंदशहर: पश्चिमी यूपी के बुलंदशहर से सांसद भोला सिंह ने विवादास्पद बयान दिया है जिसपर हंगामा मच सकता है. उन्होंने कहा है कि त्योहारों को मनाते समय यह देखा जाना चाहिए कि इससे दूसरों को असुविधा न हो…यदि किसी धर्म के किसी त्योहार के कारण असुविधा होती है, तो यह नहीं किया जाना चाहिए. आपकी […]

बुलंदशहर: पश्चिमी यूपी के बुलंदशहर से सांसद भोला सिंह ने विवादास्पद बयान दिया है जिसपर हंगामा मच सकता है. उन्होंने कहा है कि त्योहारों को मनाते समय यह देखा जाना चाहिए कि इससे दूसरों को असुविधा न हो…यदि किसी धर्म के किसी त्योहार के कारण असुविधा होती है, तो यह नहीं किया जाना चाहिए. आपकी आस्था को व्यक्त करने के लिए एक स्थान तय किया गया है, सड़कों को अवरुद्ध नहीं किया जाना चाहिए. अगर ऐसा होता है तो यह गलत है, इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए…

भोला सिंह ने कहा है कि ईद की नमाज सड़कों पर नहीं पढ़ी जानी चाहिए बल्कि नमाज मस्जिद और घरों में पढ़ने का काम किया जाना चाहिए. सड़कों पर नमाज होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है. सड़कों पर होने वाले नमाज को प्रशासन के द्वारा रोका जाना चाहिए.

आगे उन्होंने कहा कि सभी लोग त्योहार मनाते हैं लेकिन उन्हें ये देख लेना चाहिए किसी को असुविधा ना हो. हिन्दुओं के त्योहार में किसी को असुविधा नहीं होती है. यदि किसी और धर्म के त्योहार के कारण लोगों को असुविधा होती है तो निश्चित तौर पर नहीं होनी चाहिए. सड़क अगर ब्लॉक होती हैं तो ये उचित नहीं है. आस्था उचित स्थान पर होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >