अब भाजपा सांसद ने कहा- दलित और मनुवादियों के गुलाम थे हनुमान

लखनऊ : भगवान हनुमान के विवाद में बयानों का सिलसिला जारी है. इस बार भाजपा सांसद ने उन्हें दलित और मनुवादियों का गुलाम बताया है. बहराइच से भारतीय जनता पार्टी की सांसद ने मंगलवार को कहा कि हनुमान जी दलित और मनुवादियों के गुलाम थे. बहराइच से भाजपा सांसद सावित्री बाई फूले ने कहा कि […]

लखनऊ : भगवान हनुमान के विवाद में बयानों का सिलसिला जारी है. इस बार भाजपा सांसद ने उन्हें दलित और मनुवादियों का गुलाम बताया है. बहराइच से भारतीय जनता पार्टी की सांसद ने मंगलवार को कहा कि हनुमान जी दलित और मनुवादियों के गुलाम थे.

बहराइच से भाजपा सांसद सावित्री बाई फूले ने कहा कि हनुमान दलित थे और मनुवादियों के गुलाम थे. अगर लोग कहते है कि भगवान राम है और उनका बेड़ा पार कराने का काम हनुमान जी ने किया था. उनमें अगर शक्ति थी तो जिन लोगों ने उनका बेड़ा पार कराने का काम किया, उन्हें बंदर क्यों बना दिया? उनको तो इंसान बनाना चाहिये था लेकिन इंसान ना बनाकर उन्हें बंदर बना दिया गया. उनको पूंछ लगा दी गयी, उनके मुंह पर कालिख पोत दी गयी. चूंकि वह दलित थे इसलिये उस समय भी उनका अपमान किया गया.

उन्होंने कहा कि हम तो यह देखते है कि अब देश तो ना भगवान के नाम पर चलेगा और नाहीं मंदिर के नाम पर. अब देश चलेगा तो भारतीय संविधान के नाम पर. हमारे देश का संविधान धर्मनिरपेक्ष है. उसमें सभी धर्मो की सुरक्षा की गारंटी है. सबको बराबर सम्मान व अधिकार है. किसी को ठेस पहुंचाने का अधिकार भी किसी को नहीं है। इसीलिये जो भी जिम्मेदार लोग बात करें भारत के संविधान के तहत करें, गैर जिम्मेदाराना बात करने से जनता को एक बार सोचने पर मजबूर करता है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >