ड्रिप्रेशन में थी छात्रा, ट्रेन के आगे लगायी छलांग

मुजफ्फरनगर : शामली जिले के यारपुर गांव में 17 वर्षीय लड़की ने एक ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यशपाल सिंह नामक व्यक्ति की बेटी दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को ट्रेन के आगे कूद गई. वह 11वीं कक्षा की छात्रा थी और किसी बात को […]


मुजफ्फरनगर
: शामली जिले के यारपुर गांव में 17 वर्षीय लड़की ने एक ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यशपाल सिंह नामक व्यक्ति की बेटी दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को ट्रेन के आगे कूद गई. वह 11वीं कक्षा की छात्रा थी और किसी बात को लेकर परेशान थी.

उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है. इस बीच, पुलिस ने कहा कि उन्हें जिले में दो और शव मिले हैं. कांधला रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक रेलवे की पटरियों पर मृत पाया गया. कैराना पुलिस थाने के तहत आने वाले तितरवाड़ा गांव में एक खेत में एक अन्य शव बरामद किया गया. अभी दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >