अमर सिंह ने आजम खान को बताया मुलायम का दत्तक पुत्र, कहा मेरी बेटियों पर करवाना चाहते हैं एसिड अटैक

लखनऊ : राज्यसभा के सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता रहे अमर सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आजम सिंह पर तीखा हमला किया. उन्होंने आजम सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं बहुत बुरा आदमी हूं. मैं विवादित हूं. लेकिन यहां मैं राजनीतिक व्यक्ति के तौर पर नहीं बल्कि दो नाबालिग […]


लखनऊ :
राज्यसभा के सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता रहे अमर सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आजम सिंह पर तीखा हमला किया. उन्होंने आजम सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं बहुत बुरा आदमी हूं. मैं विवादित हूं. लेकिन यहां मैं राजनीतिक व्यक्ति के तौर पर नहीं बल्कि दो नाबालिग बच्चियों के पिता की हैसियत से आया हूं.

उन्होंने आजम खान पर आरोप लगाया कि उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी है. वे मेरी पत्नी की हत्या करवाना चाहते हैं और बच्चियों पर तेजाब हमला करवाना चाहते हैं. उन्होंने आजम सिंह को सत्ता मद में चूर राक्षस बताया है.

उन्होंने आजम खान पर तीखे प्रहार किये और कहा कि आप दैत्य हैं, मुझे आपसे डर लगता है, कहीं आप मेरी बेटियों पर एसिट अटैक ना करवा दें. बकरीद बीते अभी ज्यादा दिन नहीं हुआ आप मेरी बेटियों को छोड़ दें और मेरी कुर्बानी ले लें. मैं आपके परिवार की सलामती की दुआ करता हूं. अमर सिंह ने आजम खान को मुलायम सिंह का सियासी दत्तक पुत्र बताया और कहा कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >