रायबरेली में अमित शाह की रैली में उठा धुआं, अफरातफरी

रायबरेली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रायबरेली में जनसभा स्थल पर आज आग लगने से अफरातफरी मच गयी. घटना के वक्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर भी मौजूद थे. हालांकि, किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ. स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया. जानकारी के मुताबिक […]

रायबरेली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रायबरेली में जनसभा स्थल पर आज आग लगने से अफरातफरी मच गयी. घटना के वक्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर भी मौजूद थे. हालांकि, किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ. स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया.

जानकारी के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को रायबरेली में रैली को संबाेधित कर रहे थे. मंच पर सीएम योगी, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ भी मौजूद थे. प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय जब जनसभा को संबोधित कर रहे थे तभी पंडाल में आग लगी गयी और मौके पर अफरातफरी मच गयी. बताया जा रहा है कि आग साउंड सिस्टम में शार्ट सर्किट के कारण लगी. हालांकि, आग पर तुरंत काबू पर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >