बच्चे को नहर में फेंक मां ने भी लगायी छलांग, फिर…

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेशमें शाहजहांपुर के मकसूदापुर थानाक्षेत्र में एक महिला ने अपने बच्चे को नहर में फेंक दिया और बाद में खुद भी छलांग लगा दी. पुलिस ने कल देर शाम बच्चे का शव तो बरामद कर लिया, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है. थाना प्रभारी मोहम्मद आरिफ ने आज बताया […]

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेशमें शाहजहांपुर के मकसूदापुर थानाक्षेत्र में एक महिला ने अपने बच्चे को नहर में फेंक दिया और बाद में खुद भी छलांग लगा दी. पुलिस ने कल देर शाम बच्चे का शव तो बरामद कर लिया, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है.

थाना प्रभारी मोहम्मद आरिफ ने आज बताया कि बिलसंडा मार्ग पर कल एक बाइक नहर के किनारे पुल पर रुकी, जिस पर से सरोजा देवी (25) उतरी और उसने गोद में लिये दो साल के मासूम को नहर में फेंक दिया. आरिफ ने बताया कि इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, सरोजा ने भी नहर में छलांग लगा दी. लोगों ने शोर मचाया और नहर में मां बच्चे को बचाने कूद पड़े, लेकिन तेज बहाव होने के कारण किसी को नहीं ढूंढ़ा जा सका.

थाना प्रभारी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि महिला के नदी में कूदते ही बाइक चला रहा पति विनोद सिंह और दूसरी बाइक पर चचिया ससुर रविंद्र यादव बाइक सहित फरार हो गये. उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर शाम बच्चे का शव बरामद कर लिया. जबकि सरोजा का अभी तक पता नहीं लग पाया है. मृतका की मां सरस्वती का कहना है कि उन्होंने उसे ससुराल राजी खुशी भेजा था, लेकिन जाने क्यों उसने ऐसा कदम उठाया. पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि महिला की तलाश अभी भी जारी है.

ये भी पढ़ें… दो दावेदारों के झमेले में फंसे कुत्ते को खानी पड़ रही हवालात की हवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >