राहुल गांधी से तीन पीढ़ियों का हिसाब मांग रही है अमेठी की जनता : अमित शाह

अमेठी : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात जाकर वहां के विकास का मखौल उड़ा रहे राहुल से अमेठी की जनता पिछली तीन पीढ़ियों के प्रतिनिधित्व का हिसाब मांग रही है. अमित शाह ने राहुलगांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में एक कार्यक्रम में मंगलवार […]

अमेठी : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात जाकर वहां के विकास का मखौल उड़ा रहे राहुल से अमेठी की जनता पिछली तीन पीढ़ियों के प्रतिनिधित्व का हिसाब मांग रही है. अमित शाह ने राहुलगांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में एक कार्यक्रम में मंगलवार को कहा, आज अमेठी की धरती से मैं कांग्रेस के शाहजादे (राहुल) से भी पूछना चाहता हूं कि तीन पीढ़ियों तक आपने अमेठी को क्या दिया.

अमित शाह ने कहा कि आप हमारे तीन साल का हिसाब मांगते हैं, अमेठी की जनता आपसे तीन पीढ़ियों का हिसाब मांगती है. उन्होंने कहा, अमेठी में विकास के दो माडल हैं. एक गांधी-नेहरु परिवार का मॉडल और दूसरा मोदी मॉडल. कांग्रेस करीब 70 साल तक पंचायत से लेकर संसद तक की सरकार चलाती रही. राहुल गुजरात के विकास पर सवाल पूछ रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल बाबा आप हिसाब दीजिए कि आपके परनाना, दादी, पिताजी और माताजी सत्ता में रहे, मगर अमेठी के विकास का काम मोदी जी को क्यों करना पड़ रहा है? आप गुजरात जाकर वहां के विकास का माखौल उड़ा रहे हैं. तनिक अमेठी को देख लीजिये आपने क्या बंटाधार करके रखा है.

अमित शाह ने राहुल गांधी से पूछा ये सवाल
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, मैं आज पूछना चाहता हूं कि राहुल जी आप इतने साल से सांसद है, मगर अब तक अमेठी में कलेक्टर कार्यालय क्यों नहीं बना? टीबी अस्पताल क्यों नहीं बना? आकाशवाणी का एफएम क्यों नहीं आया? गरीबों को आवास क्यों नहीं मिले? गोमती के कटान से गांवों को सुरक्षा क्यों नहीं मिली? उन्होंने कहा, मैं आज हिसाब देने आया हूं. उन्होंने कहा कि राहुल पूछते हैं कि मोदी ने क्या किया? जब आपकी (कांग्रेस) सरकार थी, तब उत्तर प्रदेश सरकार को वित्त आयोग से दो लाख अस्सी हजार करोड़ रुपये मिलते थे. हमने उसे सात लाख दस हजार करोड़ रुपये दिये हैं.

भाजपा ने देश को बोलने वाला पीएम दिया : शाह

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने तीन साल में गरीबों, दलितों, पिछड़ों, युवाओं इत्यादि के लिये 106 से ज्यादा योजनाएं लायी हैं. शायद राहुल बाबा को 106 की गिनती भी नहीं आती है, इसलिए हमेशा सवाल पूछते हैं. अमित शाह ने राहुल पर हमले जारी रखते हुए कहा कि भाजपा ने सबसे पहले तो देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया है. आपने ऐसे प्रधानमंत्री दिया था, जिसको सुनने के लिये जनता तरसती थी. इतने सालों से देश की सीमाओं पर पाक आतंकवादी हमले करते थे, जवानों को अपमानित करते थे, उनकी हत्या करते थे, लेकिन उनका कोई माकूल जवाब नहीं दिया जाता था. हमने सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये बदला लिया.

राहुल गांधी का चश्मा इटेलियन:अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा, राहुल बाबा को यह नहीं दिखता क्योंकि आपका चश्मा इटेलियन है, जिससे हिन्दुस्तान की चीजें नहीं दिखती. उन्होंने अमेठी में पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल को कड़ी टक्कर देने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सक्रियता की तरफ इशारा करते हुए कहा, मैं स्मृति बहन के बुलाने पर यहां आया हूं. मैंने 30-35 साल के सार्वजनिक जीवन में पहले कभी नहीं देखा कि जीता हुआ प्रत्याशी क्षेत्र में दिखायी नहीं देता, और हारी हुई प्रत्याशी उस क्षेत्र को गले से लगाकर उसका विकास कर रही है. जनता ने स्मृति को पर्याप्त मत नहीं दिये लेकिन उन्होंने हारने के बाद भी जनता को कभी नहीं छोड़ा.

2019 में अमेठी में भी होगा परिवर्तन : भाजपा अध्यक्ष

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में जिस तरह परिवर्तन हो रहा है, वर्ष 2019 में अमेठी में भी परिवर्तन होगा. तब हम विकास के बारे में सोचने या करने की बात नहीं करेंगे. तब हम कहेंगे कि हमने यह कर दिया है. हम 2019 में जब आयेंगे तो अपने काम का हिसाब लेकर आयेंगे. यहां की जनता ने 60 साल तक एक परिवार पर भरोसा किया है, एक बार भाजपा पर विश्वास करो, कभी पछतावा नहीं होगा. अमित शाह ने कहा कि जिस गति से विकास हो रहा है, उससे उत्तर प्रदेश भी विकसित राज्य बनने जा रहा है. योगी और मोदी की जोड़ी विकास के लिये बनी है.

योगी-स्मृति का राहुल पर निशाना

वहीं, कार्यक्रम को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया. जनसभा को संबाेधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो देशभर में विकास पर भाषण देते है, उन्हें अमेठी के नाम पर सांप सूंघ जाता है. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार अमठी के साथ ही पूरे यूपी का विकास करेगी. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिचौलिया प्रथा का बंद होने का मतलब है, कांग्रेस बेरोजगार हो गयी है.

विशेष रणनीति के तहत अमेठी में भाजपा की जनसभा
2019 लोकसभा चुनावों से पहले इसेभाजपा की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है.अमित शाह कांग्रेस की पारंपरिक मानी जाने वाली सीटों पर पूरा जोर लगाने के मूड में हैं. इसी के मद्देनजरउन्होंने अमेठीसे प्रयास आरंभ कर दिया है.जिससे लोकसभा चुनाव में जीत को अभी को सुनिश्चित करने के प्रयास किये जाएं.

सीएम योगी का पहला अमेठी दौरा

भाजपा का अमेठी मेंआयाेजितइस मेगा शो को कांग्रेस के गढ़ में चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है. मार्च में सीएम का पद संभालने के बाद से योगी आदित्यनाथ का भी यह पहला अमेठी दौराहै.मालूमहो कि योगी आदित्यनाथ लंबे समय से राहुलगांधी को शहजादा और वंशवाद का ताना देते रहे हैं.

ये भी पढ़ें… यूपी : शामली में गैस रिसाव की चपेट में आने से 300 से ज्यादा बच्चे बीमार, सीएम योगी ने दिये जांच के आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >