लखनऊ में आज क्या सस्ता-क्या महंगा? दालों के दाम ने बढ़ाई टेंशन लेकिन सोना हुआ सस्ता, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ के बाजारों में दालों, अनाज और सब्जियों के दामों में बदलाव देखा जा रहा है. अरहर और मूंग दाल की कीमतों में तेजी आई है, जबकि सोना सस्ता हुआ है. जानिए आज के थोक भाव.

Lucknow Market Price : राजधानी लखनऊ के बाजार में दाल, अनाज और सब्जियों के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है. इन दिनों न सहालग है और न ही कोई बड़ा त्योहार, इसके बावजूद दलहन की कीमतों में तेजी बनी हुई है. दालों के साथ मोटे अनाज के दाम भी बढ़े हैं. हालांकि, सांभा चावल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं सोने-चांदी और कुछ सब्जियों के भाव में भी बदलाव देखने को मिला है.

अरहर और मूंग दाल के दाम में तेजी

लखनऊ में 15 दिन पहले तक अरहर की दाल थोक में 114 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी. अब इसका भाव बढ़कर 119 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है. आढ़तियों के मुताबिक, खराब मौसम के कारण मंडी में दाल की आवक प्रभावित हुई है. फसल पर भी मौसम का असर पड़ा है. इसके अलावा जमाखोरी को भी कीमतों में तेजी की एक वजह माना जा रहा है. मूंग की धुली दाल के भाव में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है. 15 दिन पहले इसका थोक भाव 96 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो अब बढ़कर 98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है.

मटर और उड़द के दाम में भी उछाल

दलहन की अन्य किस्मों में भी तेजी देखने को मिली है. मटर का भाव 48 रुपये से बढ़कर 53 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. काली उड़द दाल में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई है. इसका भाव 94 रुपये से बढ़कर 120 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है. देसी चने के भाव में भी एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है. वहीं बड़े छोले का भाव 90 से बढ़कर 92 रुपये और छोटे छोले का भाव 74 से बढ़कर 75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है.

सांभा चावल हुआ सस्ता

दाल और अनाज की कीमतों में तेजी के बीच सांभा चावल के भाव में गिरावट आई है. मध्यम श्रेणी में इस्तेमाल होने वाला सांभा चावल 15 दिन पहले थोक में 48 रुपये प्रति किलोग्राम था. अब इसका भाव ढाई रुपये घटकर 45.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. गेहूं के भाव में भी 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई है. वहीं बाजरा और छिली हुई ज्वार की गूदी के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है.

दलहन और अनाज के आज के थोक भाव

वस्तु15 दिन पहले का भाववर्तमान भाव
देसी चना₹70–71/किलो₹72–73/किलो
अरहर दाल पुखराज₹114/किलो₹119/किलो
मल्का मसूर₹68/किलो₹68.50/किलो
मूंग साबूत₹92/किलो₹94/किलो
छिलके वाली मूंग₹95/किलो₹97/किलो
मटर₹48/किलो₹53/किलो
गेहूं₹31/किलो₹32/किलो
मूंग की धुली दाल₹96/किलो₹98/किलो
चावल सांभा₹48/किलो₹45.50/किलो
बड़ा छोला₹90/किलो₹92/किलो
छोटा छोला₹74/किलो₹75/किलो
काली उड़द दाल₹94/किलो₹120/किलो
मक्का टुकड़ा₹32/किलो₹32.50/किलो
ज्वार गूदी छिली हुई₹38/किलो₹42/किलो
काकून₹45/किलो₹46/किलो
जौ₹32/किलो₹32/किलो

नोट: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये सभी थोक भाव लखनऊ पांडेयगंज गल्ला मंडी के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं.

सब्जियों के थोक भाव इस प्रकार हैं:

सब्जीवर्तमान भाव
आलू₹20–26/किलो
टमाटर₹17–22/किलो
हरी मिर्च₹52–68/किलो
प्याज₹42–45/किलो

लखनऊ में आज सोने का भाव

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 5 सितंबर को इसका भाव 1,56,820 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इस तरह 24 कैरेट सोने में 1,870 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है. 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,42,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 5 सितंबर को यह 1,43,760 रुपये प्रति 10 ग्राम था. यानी 22 कैरेट सोने की कीमत में 1,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. 18 कैरेट सोने का आज का भाव 1,16,212 रुपये प्रति 10 ग्राम है. एक दिन पहले यह 1,17,615 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इसमें 1,403 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं 14 कैरेट सोने की कीमत आज 90,388 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 5 सितंबर को इसका भाव 91,478 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इस तरह 14 कैरेट सोने में 1,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है.

आज चांदी का भाव

लखनऊ में आज 99.9 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. 100 ग्राम चांदी का भाव 27,100 रुपये और 10 ग्राम का भाव 2,710 रुपये है. वहीं एक ग्राम चांदी की कीमत 271 रुपये है. 5 सितंबर को 99.9 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,70,900 रुपये प्रति किलोग्राम था. इस तरह चांदी की कीमत में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है.

Also Read : UP के इन जिलों में स्कूलों बंद, कहीं 8वीं तो कहीं 12वीं तक की छुट्टी, DM ने जारी किया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >