प्लॉट दिखाने के बहाने विधवा को कार में बैठाया, दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाने पर सड़क पर छोड़कर भागे आरोपी

लखनऊ में प्लॉट दिखाने के बहाने विधवा महिला को कार में बैठाकर दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथी ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

UP Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक विधवा महिला से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथी ने प्लॉट दिखाने के बहाने महिला को कार में बैठाया और रास्ते में उसके साथ हैवानियत करने की कोशिश की. महिला के शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपी उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गए. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. महिला का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और धमकी भी दे रहे हैं.

प्लॉट दिलाने के नाम पर ली थी रकम

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए घर बनाना चाहती थी. इसी सिलसिले में उसकी मुलाकात एक प्रॉपर्टी डीलर से हुई थी. आरोपी ने उसे प्लॉट दिलाने का भरोसा दिया और एडवांस के रूप में बड़ी रकम भी ले ली. काफी समय बीत जाने के बाद भी जब महिला को प्लॉट से जुड़े दस्तावेज नहीं मिले तो उसने आरोपी से संपर्क किया. इसके बाद आरोपी ने रजिस्ट्री के कागजात देने और प्लॉट दिखाने के बहाने उसे बुलाया.

कार में पिलाया नशीला पदार्थ, करने लगा अश्लील हरकत

महिला का आरोप है कि आरोपी उसे कार में बैठाकर प्लॉट दिखाने ले गया. इसी दौरान उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी. पीड़िता के मुताबिक, जब वह अर्धबेहोशी की हालत में पहुंच गई तो आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं. कार में मौजूद आरोपी के साथी ने भी उसका साथ दिया.

शोर मचाने पर डर गए आरोपी, सड़क पर छोड़कर भागे

महिला ने बताया कि जब उसे खतरे का एहसास हुआ तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. आसपास के लोगों के आने की आशंका से आरोपी घबरा गए और उसे सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए. इसके बाद पीड़िता किसी तरह थाने पहुंची और दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई.

मुकदमा दर्ज होते ही धमकी देने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी बौखला गए. महिला ने पुलिस को बताया कि नामजद आरोपी ने अज्ञात नंबर से कई बार फोन कर उसे धमकाया और केस वापस लेने का दबाव बनाया. महिला के अनुसार, आरोपी ने शिकायत वापस नहीं लेने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >