कानपुर से गुजरने वाली 17 ट्रेनों का बदलेगा रास्ता, 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द; 40 दिन तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Kanpur Train Route Change: कानपुर सेंट्रल से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना. झांसी स्टेशन पर 40 दिन चलने वाले ट्रैक निर्माण कार्य का असर 17 ट्रेनों के रूट पर पड़ेगा, जबकि 4 ट्रेनें रद्द रहेंगी. अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें.

Kanpur Train Route Change: कानपुर सेंट्रल से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. झांसी स्टेशन पर 40 दिन तक चलने वाले ट्रैक निर्माण कार्य का सीधा असर कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा. 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक कानपुर से गुजरने वाली 17 ट्रेनों का रूट बदला रहेगा, जबकि चार ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में पूरी तरह रद्द रहेंगी. ऐसे में अगर आप इन दिनों ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो टिकट बुक करने से पहले बदला हुआ रूट और ट्रेन की स्थिति जरूर जान लें.

झांसी में 40 दिन चलेगा ट्रैक निर्माण

वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी के प्लेटफार्म नंबर एक पर गिट्टी रहित ट्रैक का निर्माण किया जाना है. यह काम 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक चलेगा. निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि प्रभावित ट्रेनों को झांसी के बजाय वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा.

कानपुर से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों का बदलेगा रूट

12174 उद्योग नगरी सुपरफास्ट और 12108 सीतापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट कानपुर सेंट्रल से झांसी के बजाय हमीरपुर रोड-ओहन-जबलपुर होते हुए इटारसी जाएंगी. 22583 अंत्योदय सुपरफास्ट गोविंदपुरी से कानपुर सेंट्रल होते हुए हमीरपुर रोड-ओहन-जबलपुर के रास्ते चलेगी. 12590 चर्लापल्ली-गोरखपुर, 11407 पुणे-लखनऊ और 12944 उद्योगकर्मी सुपरफास्ट को भी झांसी के बजाय वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा.

ग्वालियर-बरौनी मेल भी बदले मार्ग से चलेगी

11123 ग्वालियर-बरौनी मेल और 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल झांसी के बजाय इटावा होकर चलेंगी. वहीं, 11109 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक झांसी से निर्धारित समय से 30 मिनट की देरी से रवाना होगी.

चार ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रहेंगी रद्द

ट्रैक निर्माण के कारण चार ट्रेनों का परिचालन निर्धारित अवधि में रद्द रहेगा.

  • 05073 केएसआर बेंगलुरु-लालकुआं: 24 नवंबर से 29 दिसंबर तक
  • 05074 लालकुआं-केएसआर बेंगलुरु: 21 नवंबर से 26 दिसंबर तक
  • 07075 हैदराबाद-गोरखपुर: 20 नवंबर से 25 दिसंबर तक
  • 07076 गोरखपुर-हैदराबाद: 22 नवंबर से 27 दिसंबर तक

सफर से पहले जरूर जांच लें ट्रेन की स्थिति

झांसी में होने वाले निर्माण कार्य के कारण रूट और संचालन में बदलाव रहेगा. इसलिए कानपुर सेंट्रल से इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन नंबर, रूट और निर्धारित समय की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए. इससे स्टेशन पहुंचने के बाद होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा.

Also Read: यूपी: आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर मायावती की दो टूक, बोलीं- महापुरुषों को सम्मान दें, राजनीतिक हथियार न बनाएं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशी सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >