'पहले मैं लूंगा...' फिर सड़क बना अखाड़ा, डायल-112 और PAC जवानों में जमकर चले लात-घूंसे, SSP ने लिया एक्शन, VIDEO वायरल

UP Police News: बदायूं में एक शराब की दुकान के बाहर पुलिस और PAC के जवानों के बीच पहले शराब लेने को लेकर कहासुनी हुई, जो सड़क पर मारपीट में बदल गई. इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल होने के बाद SSP ने बड़ी कार्रवाई की है.

UP Police News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में वर्दीधारियों के बीच सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नवादा पुलिस चौकी इलाके का बताया जा रहा है. सोमवार देर रात बंद शराब की दुकान के बाहर पहले शराब लेने को लेकर डायल-112 में तैनात एक हेड कांस्टेबल और PAC जवानों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ गए.

कहासुनी के बाद चले लात-घूंसे

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, डायल-112 के हेड कांस्टेबल धीरेंद्र और PAC के जवान विवेक वर्मा, लवली व रमन शराब लेने के लिए दुकान के पास पहुंचे थे. इसी दौरान पहले शराब लेने को लेकर विवाद शुरू हुआ. कहासुनी के बाद गाली-गलौज हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया. आरोप है कि वर्दीधारी जवान सड़क पर एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने लगे.

पांच मिनट तक सड़क पर चलता रहा हाई-वोल्टेज ड्रामा

घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया. वायरल वीडियो में पहले पुलिसकर्मी आपस में बातचीत करते दिखाई देते हैं, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ जाता है और मारपीट शुरू हो जाती है. फुटेज के अनुसार घटनाक्रम करीब पांच मिनट तक चला. इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जबकि सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ.

VIDEO वायरल होते ही SSP ने लिया एक्शन

वर्दीधारियों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बदायूं पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया. SSP अंकिता शर्मा ने डायल-112 में तैनात हेड कांस्टेबल धीरेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. वहीं PAC की 9वीं वाहिनी, मुरादाबाद में तैनात अन्य जवानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है.

वर्दी और अनुशासन पर उठे सवाल

सार्वजनिक स्थान पर पुलिस और PAC जवानों के बीच इस तरह की मारपीट सामने आने के बाद विभागीय अनुशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करनी पड़ी. फिलहाल मामले की जांच जारी है और अन्य संबंधित जवानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि कानून-व्यवस्था संभालने वाले वर्दीधारियों के बीच सड़क पर ऐसी स्थिति आखिर कैसे पैदा हो गई.

यह भी देखें: जाति नहीं, 2027 में यूपी की बाजी पलट सकता है ये ‘M’ फैक्टर, सीएम योगी से अखिलेश यादव तक क्यूँ हैं इस साइलेंट पावर पर मेहरबान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

नटवर कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं.वे ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं. राजनीतिक घटनाक्रम, स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है. उनका प्रयास खबरों को तथ्यात्मक, स्पष्ट और पाठकों के लिए उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करना रहता है.नटवर कुमार ने इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A. History) और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पटना से की है. इतिहास और पत्रकारिता में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें घटनाओं को व्यापक संदर्भ में समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करती है.इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन पटना में भी समय दिया है. नटवर कुमार मूल रूप से बिहार के दिनकर की भूमि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >