Encounter in UP : सुल्तानपुर डकैती मामले में एक और एनकाउंटर, अनुज सिंह ढेर

Encounter in UP : यूपी के सुलतानपुर डकैती का एक और आरोपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया है. सर्राफा कारोबारी की दुकान में डकैती हुई थी.

Encounter in UP : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में पिछले माह एक सर्राफा कारोबारी की दुकान में डकैती हुई थी. मामले का एक और आरोपी सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के साथ उन्नाव में हुई मुठभेड़ मारा गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की शिनाख्त अमेठी के जनापुर गांव के रहने वाले अनुज प्रताप सिंह के रूप में की गई है. इसके पहले, 5 सितंबर को एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में सुलतानपुर में आरोपी मंगेश यादव मारा गया था जिसे लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था. खासतौर से समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाया और योगी सरकार पर निशाना साधा.

अपर पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ व कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने सोमवार को बताया कि उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में एसटीएफ लखनऊ की टीम और सुलतानपुर में ‘भारत ज्वैलर्स’ की दुकान में हुई डकैती से संबंधित आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा मौके का फायदा उठाकर भाग गया. यश ने बताया कि घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया.

Read Also : Ajay Yadav Encounter: यूपी में एक लाख के इनामी अजय यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में अभियुक्त अनुज प्रताप सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. विधि विज्ञान प्रयोगशाला एवं थाना अचलगंज के दल अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रहे हैं. इससे पहले, डकैती के मामले में आरोपी मंगेश यादव पांच सितंबर को एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया था. पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को सुलतानपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के ठठेरी बाजार स्थित एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात लूटे गये थे.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >