घायल तड़पते रहे, डॉक्टर गायब! हिरनी हादसे के बाद पतारा CHC में लापरवाही पर अधीक्षक समेत 3 पर कार्रवाई

कानपुर के हिरनी गांव में मकान गिरने की घटना के बाद इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है. स्वास्थ्य विभाग कड़ी कार्रवाई की है.

UP News: कानपुर के हिरनी गांव में मकान गिरने के बाद घायलों को समय पर इलाज नहीं मिल सका. पतारा सीएचसी में डॉक्टर की गैरमौजूदगी ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. हादसे में पिता और तीन बेटियों की मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ा. अब स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की है.

चार लोगों की गई थी जान

कानपुर के घाटमपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार सुबह दो मंजिला कच्चा मकान अचानक ढह गया था. हादसे में पिता और उनकी चार बेटियां घायल हुई थीं. सभी को इलाज के लिए पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोप है कि वहां उस समय कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था. इसी दौरान पिता और तीन बेटियों की मौत हो गई.

वार्ड बॉय इलाज करता मिला

घायलों के सीएचसी पहुंचने के बाद डॉक्टर की गैरमौजूदगी से परिजन और ग्रामीण भड़क गए. मौके पर वार्ड बॉय शिवनाथ घायलों का इलाज करता मिला. इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया. डीएम के पहुंचने पर परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था को लेकर शिकायत की. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति गठित की गई थी.

सीएमओ ने की बड़ी कार्रवाई

जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही पर कार्रवाई की है. सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने वार्ड बॉय शिवनाथ को निलंबित कर दिया. वहीं, पतारा सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. अभिषेक कटियार का तबादला कर दिया गया है. उन्हें सीएचसी बिल्हौर में चिकित्सक के पद पर भेजा गया है.

डॉक्टर और फार्मासिस्ट भी हटाए गए

डॉ. शशांक मिश्रा को पतारा सीएचसी से हटाकर घाटमपुर भेजा गया है. फार्मासिस्ट मनीष का भी तबादला कर सीएचसी बिल्हौर भेजा गया है. वहीं, घाटमपुर सीएचसी में तैनात और पतारा के पूर्व अधीक्षक डॉ. जय प्रकाश को दोबारा पतारा सीएचसी का अधीक्षक बनाया गया है. स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद अस्पतालों में ड्यूटी और इमरजेंसी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

Also Read: लखनऊ से अयोध्या तक आज योगी सरकार के कई अहम कार्यक्रम, टेक्सटाइल, आंगनवाड़ी और मेधावी बच्चों को मिलेगी नई सौगात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >