CM योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, बाढ़ राहत से लेकर चीनी की कालाबाजारी तक दिए सख्त निर्देश

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों संग अहम बैठक की. इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को समय पर राहत, रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस सेवा, चीनी जमाखोरी पर सख्ती और स्कूलों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में प्रदेश की मौजूदा स्थिति और कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगमों के कामकाज को लेकर सख्त रुख अपनाया. सूत्रों के अनुसार, उन्होंने प्रयागराज के नगर आयुक्त को जरूरी निर्देश दिए, जबकि कानपुर नगर निगम के कामकाज पर भी नाराजगी जताई.

बाढ़ प्रभावित परिवारों को समय पर मिले राहत

उन्होंने प्रदेश में बाढ़ की स्थिति को लेकर अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित किसी भी परिवार को राहत से वंचित नहीं रहना चाहिए. हर प्रभावित परिवार तक राहत सामग्री और जरूरी मदद पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाए. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा. साथ ही राहत कार्यों को प्रभावी तरीके से चलाने और जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए.

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा

समीक्षा बैठक में रक्षाबंधन की तैयारियों को लेकर भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बेटियों और बहनों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

चीनी की कमी नहीं, जमाखोरी पर होगी सख्ती

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर भी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में चीनी की कोई कमी नहीं है. इसके बावजूद अगर कहीं कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि बाजार में लोगों को चीनी की उपलब्धता को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो. कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए.

डीएम नियमित रूप से करें स्कूलों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अधिकारी स्कूलों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लें और यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं. उन्होंने स्कूलों में बच्चों के लिए अच्छे शैक्षिक माहौल पर भी ध्यान देने को कहा. नियमित निरीक्षण के जरिए स्कूलों की व्यवस्थाओं और बच्चों को मिल रही सुविधाओं की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए.

भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर कार्रवाई

बैठक में सोशल मीडिया पर फैलने वाले भ्रामक वीडियो को लेकर भी मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया. उन्होंने अधिकारियों को ऐसे वीडियो पर नजर रखने और माहौल खराब करने के उद्देश्य से भ्रामक वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में कार्रवाई में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. अधिकारियों को तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

Must Read: मां से मिलने निकला था बेटा, बाराबंकी में चलती कार बनी आग का गोला, स्टॉम्प विक्रेता की जिंदा जलकर मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >