CM Yogi on Rahul Gandhi: 'अलगाववादी समूह के नेता बनने की ओर राहुल गांधी अग्रसर', सीएम योगी ने किया बड़ा हमला

CM Yogi on Rahul Gandhi: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज अब देश से आरक्षण को खत्म करने का कुचक्र रच रहे हैं. इनका एकमात्र लक्ष्य भारत की एकता, अखण्डता और सामाजिक समरसता को तोड़कर देश को गृह युद्ध की ओर धकेलना है.

CM Yogi on Rahul Gandhi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है. सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्वीट कर कहा कि, कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भारत विरोधी अलगाववादी समूह के नेता बनने की ओर बढ़ रहे हैं. उनका एकमात्र उद्देश्य भारत की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को नष्ट करना और देश को गृहयुद्ध की ओर धकेलना है. सीएम योगी ने जम्मू कश्मीर चुनाव में फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन को लेकर भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में आरक्षण को खत्म करने का कुचक्र रच रहे हैं.

देश को गृह युद्ध की ओर धकेलना चाहते हैं राहुल गांधी- सीएम योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस राष्ट्रविरोधी नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन कर पिछड़े वर्ग की आरक्षण व्यवस्था में सेंध लगाना चाहती है. उन्होंने कहा कि आरक्षण का बड़ा हिस्सा मुसलमानों को सौंपने वाली कांग्रेस अब देश से आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि जब तक इस देश में एक भी बीजेपी कार्यकर्ता है, उनके विभाजनकारी इरादे सफल नहीं होंगे. पीएम मोदी के मार्गदर्शन में एनडीए सरकार शोषितों, पीड़ितों और वंचितों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है. राहुल गांधी का देश में विभाजन के बीज बोने का प्रयास निंदनीय है.

सीएम योगी ने कहा, राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए
सीएम योगी ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका देश में विभाजन के बीज रोपने का प्रयास निंदनीय है. उन्हें इसके लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए. बता दें, जम्मू-कश्मीर चुनाव को लेकर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच समझौते के बाद से ही बीजेपी लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर है.

बीजेपी ने कहा- खतरनाक और शरारतपूर्ण गतिविधियों में लिप्त हैं राहुल गांधी
बीजेपी ने भी राहुल गांधी पर हमला किया है. अमेरिकी सांसद इल्हान उमर और अन्य लोगों से राहुल गांधी की मुलाकात पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी ने कहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष भारत विरोधी रुख के लिए बदनाम लोगों से विदेशों में मुलाकात कर खतरनाक और शरारतपूर्ण गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी पहले बचकानी गतिविधियों में लिप्त रहते थे, लेकिन अब वह खतरनाक और शरारतपूर्ण गतिविधियों में लिप्त हैं.

Also Read: Kalindi Express Updates: कालिंदी एक्सप्रेस साजिश के खिलाफ एक्शन में रेलवे, FSL की टीम ने घटनास्थल की जांच की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >