किताबें दीमक ने खाईं, शिकायतें फाइलों में दबीं, बीएचयू में हॉस्टल छात्रों का फूटा गुस्सा

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्रों ने हॉस्टल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और दीमक से किताबों के खराब होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और समस्याओं के समाधान की मांग की.

UP News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के बिरला ए छात्रावास में अव्यवस्थाओं से नाराज छात्रों ने शुक्रवार शाम हॉस्टल के बाहर धरना दिया. छात्रों ने लंबे समय से समस्याओं का समाधान नहीं होने का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. छात्रों का कहना था कि वे करीब एक वर्ष से इन समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है.

50 से अधिक तस्वीरों से दिखाई हॉस्टल की स्थिति

धरने पर बैठे छात्र अपने साथ किताबें, बैग और कपड़े लेकर पहुंचे थे. उन्होंने छात्रावास की अव्यवस्थाओं से जुड़ी 50 से अधिक तस्वीरें भी प्रदर्शित कीं. छात्रों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल में लंबे समय से कई तरह की समस्याएं बनी हुई हैं और बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनका समाधान नहीं किया जा रहा है.

दीमक से किताबें और नोट्स खराब होने का आरोप

छात्रों ने अपनी किताबें और नोट्स दिखाते हुए आरोप लगाया कि दीमक के कारण उनका अध्ययन सामग्री खराब हो गया है. उनका कहना था कि छात्रावास की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने पर उन्हें हॉस्टल से निकालने की धमकी भी दी जाती है. छात्रों ने प्रशासन से समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की.

एडमिन वार्डन ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन

छात्रों के धरने की जानकारी मिलने पर एडमिन वार्डन मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की. वार्डन सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि छात्रों की सभी समस्याओं को लिखकर विश्वविद्यालय प्रशासन को भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान में अभी कुछ समय लगेगा, लेकिन जल्द ही छात्रावास में सुधार कराया जाएगा.

Also Read: गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान इंडिगो विमान का टेल जमीन से टकराया, जांच के बाद उड़ान पर रोक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >