बरेली में मोबाइल शॉप से 50 हजार की नगदी समेत लाखों की चोरी, ऐसे दिया चोरों ने घटना को अंजाम

बरेली में चोरों ने मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर लाखों की रुपए की चोरी की है. दुकान मालिक की सूचना पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में चोरों ने मोबाइल शॉप से 50 हजार की नगदी समेत लाखों रुपए की चोरी की है. चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे. इसके बाद गल्ले में रखी 50 हजार की नगदी, मोबाइल समेत काफी सामान चोरी कर ले गए. दुकान मालिक की सूचना पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार बरेली शहर के किला थाना क्षेत्र के हुसैन बाग निवासी मुहम्मद राशिद हुसैन की बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोट शाहदाना चौराहे पर रेडियम शॉप के ना�� से मोबाइल की दुकान है. चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए. इसके बाद दुकान के गल्ले में रखी 50,000 की नगदी, मोबाइल समेत काफी सामान चोरी कर ले गए.

मोहल्ले के लोगों ने दुकान का शटर टूटा देख कर मोहम्मद राशिद को सूचना दी. मुहम्मद राशिद तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने बारादरी थाना पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस चोरी की जांच पड़ताल में जुट गई है. आपको बता दें कि इससे पहले भी शहर में कई दुकानों में चोरी हो चुकी है. हालांकि अभी तक खुलासा नहीं हुआ है.

Also Read: बरेली के छात्र की यूक्रेन से वापसी, धौराटांडा में जश्न, अभी भी कई छात्रों को वतन वापसी का इंतजार

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >