Bareilly News: बजरंग दल ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, घाटी में हिंदुओं की हत्याओं के विरोध में की नारेबाजी

जम्मू कश्मीर में हिंदुओं की हत्याओं के विरोध में बजरंग दल ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान पाकिस्तान का पुतला फूंका गया. इसके साथ ही इमरान खान के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादी घाटी में हमले कर रहे हैं.

Bareilly News: जम्मू कश्मीर में हिंदुओं की हत्याओं के विरोध में बजरंग दल ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान पाकिस्तान का पुतला फूंका गया. इसके साथ ही इमरान खान के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादी घाटी में हमले कर रहे हैं. पिछले पांच दिन में सात हिंदुओं की हत्या कर दी गई.

दरअसल, बरेली में पटेल चौक पर बजरंग दल के कार्यकर्ता जुटे. इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ देर तक नारेबाजी की. केंद्र सरकार से आतंकवादियों पर नकेल कसने की मांग की. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान को करारा सबक सिखाने की जरुरत है.

उन्होंने हिंदुओं के पुनर्वास और घाटी में आने-जाने के इंतजाम करने की मांग की. बजरंग दल के सदस्यों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ भी नारे लगाए. उन्होंने घाटी में आतंकियों के हाथों मारे गए लोगों को श्रद्धाजंलि दी. इसी बीच हंगामे को पुलिस ने किसी तरह शांत किया और उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >