बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदू मारे जाते हैं तब आपकी मुंह बंद हो जाती है, विपक्ष पर गरजे योगी आदित्यनाथ

Bangladesh Hindu Man Killed: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और हत्या को लेकर भारत में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. बांग्लादेश मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में जोरदार भाषण दिया. उन्होंने विपक्ष को कटघरे में रखा और दुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया.

Bangladesh Hindu Man Killed: विधानसभा में उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश हिंसा पर गुस्सा जाहिर करते हुए विपक्ष पर निशाना साथ. उन्होंने कहा, देखिए कैसे बांग्लादेश में एक दलित युवक को जिंदा जला दिया गया. गाजा पट्टी में जो कुछ भी होता है, उस पर आप लोग आंसू बहाते हैं, लेकिन जब बांग्लादेश में एक दलित युवक को मार दिया गया, तो आपके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला, और आपकी जबानें बंद हो गईं क्योंकि आप उन्हें सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करते हैं.

पाकिस्तान और बांग्लादेश में किसी हिंदू को मारा जाता है, तो आपके मुंह बंद हो जाते हैं : योगी

सीएम योगी ने आगे कहा- आपकी तुष्टीकरण की नीति का सच, जिसकी वजह से बांग्लादेश बना. अगर बांग्लादेश और पाकिस्तान नहीं बने होते, तो हिंदुओं को इस तरह जिंदा नहीं जलाया जाता, और अगर ऐसा होता, तो इसके क्या नतीजे होते? आप गाजा मुद्दे पर कैंडल मार्च निकालते हैं. लेकिन जब पाकिस्तान और बांग्लादेश में किसी हिंदू को मारा जाता है, तो आपके मुंह बंद हो जाते हैं. क्योंकि जो मरा है, वह हिंदू है, दलित है. एक निंदा प्रस्ताव पास होना चाहिए और विपक्ष के नेता की तरफ से एक प्रस्ताव आना चाहिए. हम इस घटना की निंदा करते हैं और बांग्लादेश सरकार को चेतावनी देते हैं.

जब बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को बाहर का रास्ता दिखाएंगे, तो उनके समर्थन में मत आना : योगी

योगी ने विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए कहा- जब हम यहां से बांग्लादेशियों को निकालेंगे और रोहिंग्याओं को बाहर का रास्ता दिखाएंगे, तो उनके समर्थन में मत आना क्योंकि आपने उनमें से कई लोगों को वोटर के तौर पर रजिस्टर करवाया है. आपने उनमें से कई लोगों के आधार कार्ड बनवाने का पाप भी किया है… अपने ही देश में रहकर, हमारे लोगों के खिलाफ अपराध करना, और फिर वहां मासूम हिंदुओं और मासूम सिखों के खिलाफ अत्याचार करना, यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >