Ayodhya News: ADM सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव

Ayodhya News: अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (ADM) का गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई. उनका शव कमरे में पाया गया.

Ayodhya News: अपर जिलाधिकारी सुरजीत सिंह अपने सरकारी आवास में संदिग्ध स्थिति में मृत पाये गए. उनका आवास कोतवाली नगर के सुरसरी कॉलोनी में था. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

कमरे में गिरे हुए थे एडीएम सुरजीत सिंह

एडीएम की मौत के बारे में तब लोगों को जानकारी हुई, जब उनकी नौकरानी काम करने उनके आवास पर पहुंची. जब वो उनके आवास पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था. कॉल बेल बजाने पर भी जब दरवाजा नहीं खोला गया, तो उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी. स्थानिय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया. दरवाजा खुलने पर एक कमरे में एडीएम फर्स में गिरे हुए थे और खून भी फैला हुआ था.

मौत किस वजह से हुई, पुलिस कर रही जांच

एडीएम सुरजीत सिंह की मौत कैसे और क्यों हुई, इसकी जांच पुलिस कर रही है. वैसे प्रारंभिक जांच में एडीएम की मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि एडीएम अपने आवास पर अकेले रहते थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ भी चल रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >