Coronavirus Lockdown : लॉकडाउन के बाद योगी का बड़ा ऐलान - घर-घर पहुंचाएंगे दूध-सब्‍जी और सभी जरूरी सामान

लॉकडाउन के दौरान यूपी सरकार लोगों को घर-घर जाकर सभी आवश्‍यक सामनों की आपूर्ति करेगी.

लखनऊ : भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की रात पूरे देश में 21 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने की घोषणा की. यह लॉकडाउन मंगलवार 24 मार्च रात 12 बजे से प्रभावी होगा. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बड़ी घोषणा कर दी.

योगी ने कोरोना से लड़ रहे लोगों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को जरूरी सामनों के लिए बाहर निकलने की दरकार नहीं है. यूपी सरकार लोगों को घर-घर जाकर सभी आवश्‍यक सामनों की आपूर्ति करेगी.

योगी ने ट्वीट किया, आप सबसे आग्रह है कि अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए PM मोदी जी की 21 दिन की लॉकडाउन की अपील का अक्षरशः पालन करें. हम शपथ लें कि अपने घर के दरवाजे को लक्ष्मण रेखा समझकर घर मे ही रहेंगे, बाहर एकदम नहीं निकलेंगे. हम सब मिल कर ही मानव सभ्यता के लिए इस बड़े खतरे से निपट सकते है.

अपने दूसरे ट्वीट में योगी ने लिखा, प्रदेश सरकार जन जन को, सभी प्रदेशवासियों को आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध कराने के लिए हर व्यवस्था सुनिश्चित करेगी. जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि लोग अपने-अपने घरों में रहें और इस वैश्विक महामारी से लड़ने में अपना सहयोग दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >