पीएम मोदी की मौजूदगी में 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ लेंगे शपथ, समारोह को यादगार बनाने की पूरी तैयारी

योगी आदित्यनाथ अपनी नई कैबिनेट में विधायकों को शामिल करने का फॉर्मूला भी लगभग तय कर चुके हैं. सबकी निगाहें अब शपथ ग्रहण पर हैं. तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है. 25 मार्च को वे सीएम पद की शपथ लेंगे. इस समारोह को यादगार बनाने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है. पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.

Lucknow News: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया. इसी के साथ 35 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है. सूबे में दोबारा मुख्यमंत्री बनने वाले योगी आदित्यनाथ अपनी नई कैबिनेट में विधायकों को शामिल करने का फॉर्मूला भी लगभग तय कर चुके हैं. सबकी निगाहें अब शपथ ग्रहण पर हैं. तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है. 25 मार्च को वे सीएम पद की शपथ लेंगे. इस समारोह को यादगार बनाने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है. उनके शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.

2024 के तैयारी की दिखेगी छाप

पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के 2024 के इलेक्शन की छाप यूपी सरकार के शपथ ग्रहण में दिखेगी. मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण बैठाने की तैयारी है. पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा भी इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे. इनके अलावा केंद्रीय कैबिनेट से लेकर बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे.

Also Read: UP MLC Chunav: प्रधानों और बीडीसी से होली के गुलाल के बदले वोट मांगने का है प्लान, जानें भाजपा की रणनीति
विपक्षी पार्टियों के बड़े नेता भी होंगे शामिल

इस भव्य एवं दिव्य शपथ ग्रहण समारोह को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में आयोजित कराने की तैयारी की जा रही है. इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण कराने की प्लानिंग की जा रही है. यूपी के सभी सांसद और विधायक समेत विभिन्न प्रदेशों के स्टार प्रचारकों को भी इस कार्यक्रम में शामिल करने की तैयारी है. इसके लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जाएंगे. इसके अलावा विपक्षी पार्टियों के भी बड़े नेताओं को शपथ ग्रहण में बुलाया जाएगा.

शपथ ग्रहण के साथ ही इन वादों पर होगी नजर  

उत्तर प्रदेश में किसानों को मुफ्त बिजली देने के वादे को भी भाजपा सरकार बनते ही पूरा कर सकती है. यूपी में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने वाला देश का छठा राज्य बन जाएगा. यही नहीं कॉलेज की छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का वादा भी भाजपा के घोषणा पत्र में है. इसके अलावा युवाओं को दो करोड़ टैबलेट और लैपटॉप मुफ्त देने का वादा भी किया गया था. उम्मीद है कि शपथ ग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ वादे को पूरा करेंगे. इसकी भी उम्मीद है. हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >