UP Weather Update: गर्मी के सितम से राहत की नहीं उम्मीद, यूपी में बढ़ेगा तापमान, जानें आज के मौसम का हाल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, लंबे समय तक बारिश नहीं होने के कारण उत्तर पश्चिम भारत में गर्म मौसम की स्थिति ‘गंभीर’ हो गई है. उन्होंने बताया कि ‘अगले पांच दिन में उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में लू चलने की आशंका है.’

UP Weather Update: यूपी में मौसम का मिजाज दिन ब दिन बदलता जा रहा है. अब तक जहां लोगों को सिर्फ गर्मी के सितम का सामना करना पड़ा रहा था, ऐसे में अब तपिश के साथ लू भी चलने लगी है. मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि यूपी के अधिकतर जिलों में तापमान अभी और बढ़ेगा. आगामी दो-तीन दिनों में तापमान और वृद्धि होने की आशंका है.

अधिकांश हिस्सों में लू चलने की आशंका

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय तक बारिश नहीं होने के कारण उत्तर पश्चिम भारत में गर्म मौसम की स्थिति ‘गंभीर’ हो गई है. उन्होंने बताया कि ‘अगले पांच दिन में उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में लू चलने की आशंका है.’

कब घोषित की जाती है ‘लू’ और ‘गंभीर लू’

मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो, तो ‘‘लू’’ घोषित की जाती है। आईएमडी के अनुसार, यदि तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक हो, तो ‘‘गंभीर’’ लू घोषित की जाती है।

गर्म हवाओं से लोगों का हाल बेहाल

प्रदेश में इन दिनों आलम ये है कि सूरज की पहली किरण के साथ ही नमी का असर खत्म होने लगता है, और फिर जैसे-जैसे दिन बढ़ता है तपन और गर्म हवाओं का सितम लोगों पर होने लगता है. मौसम विभाग का कहना है कि अगामी कुछ दिनों तक अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में बहुत ज्‍यादा उतार-चढ़ाव की उम्मीद नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >