Uttar Pradesh Crime News: पत्नी ने रोटी बनाने में की देरी, पति ने लोहे के तवे से ले ली जान

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में रोटी बनाने में देर होने पर पत्नी की कथित तौर पति ने लोहे के तवे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. फेस-3 थाना के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि ममूरा गांव में रहने वाले अनुज कुमार मंडल ने 10 सितंबर को अपनी पत्नी खुशबू की लोहे के तवे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि नोएडा के गौतमबुद्ध नगर जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या केवल इसलिए कर दी क्योंकि उसे रोटी बनाने में देरी हो गयी थी.

पति ने लोहे के तवे से पीट-पीटकर पत्नी की कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में रोटी बनाने में देर होने पर पत्नी की कथित तौर पति ने लोहे के तवे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. फेस-3 थाना के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि ममूरा गांव में रहने वाले अनुज कुमार मंडल ने 10 सितंबर को अपनी पत्नी खुशबू की लोहे के तवे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना वाले दिन मृतका ने रोटी बनाने में देर कर दी थी, जिससे आक्रोशित होकर अनुज ने उसके ऊपर लोहे के तवे से हमला कर दिया. उसने महिला की तवे से पीट-पीटकर हत्या कर दी.

Also Read: Viral Video: उत्तर प्रदेश में आसमान में दिखी रहस्यमयी लाइट, ऐसा लगा आकाश में चल रही है ट्रेन

हत्यारा पति गिरफ्तार, पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने दर्दनाक हत्या मामले में आरोपी पति को गिरप्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे का तवा भी बरामद कर लिया है. थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच किया जा रहा है. आरोपी को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने हत्यारा पति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Also Read: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ब्रिटेन ने हम पर राज किया, आज अर्थव्यवस्था में भारत ने ब्रिटेन को पीछे कर दिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >