UP Breaking News Live: सीएम योगी ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, बोले- जनता के पैसों पर डकैती करती है कांग्रेस

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
11:33 PM. 7 Feb 23 6:03 PM. 7 Feb

सीएम योगी बोले- जनता के पैसों पर डकैती करती है कांग्रेस

सीएम योगी आदित्यनाथ त्रिपुरा दौरे पर हैं. जहां आज वे खोवाई रैली में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि, ‘काम पहले भी हो सकता था, लेकिन कम्युनिस्टों ने नहीं किया. कांग्रेस ने भी नहीं किया क्योंकि विकास उनके एजेंडे में नहीं था. घुसपैठ करवाते थे, यहां सुरक्षा में सेंध लगवाते थे. गरीबों के लिए आने वाली योजनाओं पर लूटपाट कराते थे. उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार करती रही और जनता के पैसों पर डकैती करती है. कांग्रेस हमेशा सनातन का विरोध करती है, कांग्रेस रामसेतु का विरोध करती है और राम को काल्पनिक बताती थी.’

Live: सीएम योगी ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, बोले- जनता के पैसों पर डकैती करती है कांग्रेस

11:08 PM. 7 Feb 23 5:38 PM. 7 Feb

मेरठ में एक पति के लिए 2 पत्नियां आपस में भिड़ी

मेरठ में एक पति के लिए 2 पत्नियां आपस में भिड़ी. इस दौरान दोनों पत्नियों में जमकर मारपीट, लात-घूसे चले. मिली जानकारी के अनुसार पत्नियों में चौकी के बाहर मारपीट की है. मौके पर पुलिस मामला सुलझाने में लगी हुई है. बता दें पूरा मामला ,लिसाड़ी गेट के पिलोखड़ी चौकी के बाहर का है.

11:08 PM. 7 Feb 23 5:38 PM. 7 Feb

राहुल गांधी को धर्म और अधर्म की परिभाषा ही नहीं पताः लक्ष्मी नारायण चौधरी

उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा, राहुल गांधी जी को धर्म और अधर्म की परिभाषा ही नहीं पता है. मुझे बड़ी हंसी आती है कि वे भी धर्म और अधर्म की बात करते हैं. जो लोग ये जानते ही नहीं है कि धर्म क्या चीज है.

11:08 PM. 7 Feb 23 5:38 PM. 7 Feb

मेरठ एक्सप्रेसवे पर बस और कैंटर में टक्कर

थाना वेब सिटी के एरिया दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे वेब सिटी के सामने कौशांबी डिपो कि बस और कैंटर में भिड़ंत हुई. कैंटर में बस ने पीछे से टक्कर मारी. इस दौरान बस में बैठी सवारियों को चोट आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं. फिलहाल कैंटर के ड्राइवर को मामूली चोट आई है.

9:32 PM. 7 Feb 23 4:02 PM. 7 Feb

त्रिपुरा में बोले सीएम योगी- कांग्रेस ने नहीं किया विकास

सीएम योगी आदित्यनाथ त्रिपुरा दौरे पर हैं. जहां आज सीएम योगी ने खोवाई रैली में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा- काम पहले भी हो सकता था, लेकिन कम्युनिस्टों ने नहीं किया. कांग्रेस ने भी नहीं किया क्योंकि विकास उनके एजेंडे में नहीं था. घुसपैठ करवाते थे, यहां सुरक्षा में सेंध लगवाते थे. गरीबों के लिए आने वाली योजनाओं पर लूटपाट कराते थे.

9:32 PM. 7 Feb 23 4:02 PM. 7 Feb

बस्ती पुलिस ने 2 गौ तस्करों को किया गिरफ्तार

बस्ती पुलिस ने 2 गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 13 गोवंश को बरामद किया है. बता दें पूरा मामला कलवारी थाना क्षेत्र के पियारेपुर का है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >