UP Breaking News Live: छात्रा के शोषण के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद को इलाहाबाद HC ने दी अग्रिम जमानत

उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
2:15 AM. 7 Feb 23 8:45 PM. 6 Feb

छात्रा के शोषण के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को इलाहाबाद HC ने दी अग्रिम जमानत

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को छात्रा से दुष्कर्म और धमकाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. स्वामी चिन्मयानंद की अग्रिम जमानत याचिका की मंजूर कर ली गई है. स्वामी चिन्मयानंद ने खुद को निर्दोष बताते हुए अग्रिम जमानत की कोर्ट में मांग की थी. शाहजहांपुर कोतवाली में साल 2011 में स्वामी चिन्मयानंद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था.

1:40 AM. 7 Feb 23 8:10 PM. 6 Feb

यूपी में महंगा हुआ रोडवेज बस में यात्रा करना, 25 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा किराया

यूपी की रोडवेज बसों के किराए में बढ़ोत्तरी कर दी गयी है. अब यात्री को 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से बढ़ा किराया देना होगा. राज्य सड़क प्राधिकरण के अध्यक्ष एल.वेंकेटेश्वर लू ने बढ़े किराये की अधिसूचना जारी कर दी है.

12:28 AM. 7 Feb 23 6:58 PM. 6 Feb

महिला एवं बाल सुरक्षा अपराधों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर

यूपी पुलिस ने महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित अपराधों के निस्तारण में पहला स्थान हासिल किया है. महिला एवं बाल ​सुरक्षा विंग की अपर पुलिस महानिदेशक नीरा रावत ने सोमवार को बताया कि महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित अपराधों में 22 अगस्त 2022 को यूपी में 68,998 अभियोगों में से 65,551 अभियोगों का निस्तारण किया गया था. वहीं अब 75,881 अभियोगों के सापेक्ष 74,070 अभियोगों का निस्तारण करके उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है.

12:28 AM. 7 Feb 23 6:58 PM. 6 Feb

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- आगरा में पर्यटन और निवेश की अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ताजनगरी में मेट्रो के टनल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. उन्होंने जी-20 समिट को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिथि देवो भव: को लेकर हम आगे बढ़ेंगे. आगरा में पर्यटन और निवेश की अपार संभावनाएं हैं.

12:28 AM. 7 Feb 23 6:58 PM. 6 Feb

अदाणी समूह का यूपी में प्रीपेड मीटर लगाने का टेंडर रद्द

अदाणी समूह को उत्तर प्रदेश में भी जोरदार झटका लगा है. मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने कंपनी का स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का टेंडर निरस्त कर दिया है. इसकी लागत लगभग 5400 करोड़ है. इस टेंडर की दर अनुमानित लागत से करीब 48 से 65 प्रतिशत अधिक थी, जिसकी वजह से इसका शुरू से ही विरोध हो रहा था. अब पश्चिमांचल, पूर्वांचल, दक्षिणांचल और डिस्कॉम के टेंडर पर भी नजरें टिकी हुई हैं. दक्षिणांचल में भी अडानी समूह का टेंडर है.

8:47 PM. 6 Feb 23 3:17 PM. 6 Feb

सीएम योगी पहुंचे मथुरा, मेट्रो टनल की खुदाई का किया शुभारंभ

सीएम योगी मथुरा से आगरा पहुंच गए हैं. बता दें आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा और आगरा दौरे पर हैं. सीएम योगी मथुरा पहुंचकर मेट्रो टनल की खुदाई का शुभारंभ किया.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >