Uttar Pradesh Breaking News LIVE: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल लखनऊ में फ्लाईओवर की देंगे सौगात

Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
2:32 AM. 9 Feb 23 9:02 PM. 8 Feb

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल लखनऊ में फ्लाईओवर की देंगे सौगात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को राजधानी लखनऊ में फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे. शहीद पथ से लखनऊ एयरपोर्ट तक 134 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद और विधायक राजेश्वर सिंह मौजूद रहेंगे.

12:30 AM. 9 Feb 23 7:00 PM. 8 Feb

पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक, पॉलिसी लागू

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सोशल मीडिया पॉलिसी लागू कर दी गई है. इसमें कई अहम बिंदुओं को शामिल किया गया है. इनमें सबसे अहम है कि सरकारी कार्य या ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया का प्रयोग पुलिस अधिकारियों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. कांस्टेबल से लेकर आईपीएस अफसर तक यह प्रतिबंध लागू किया गया है. इसके अलावा वर्दी में रील बनाने चैटिंग करने या वर्दी में कार्य के समय बिना वजह फोटो डालने पर भी रोक लगाई गई है.

12:25 AM. 9 Feb 23 6:55 PM. 8 Feb

गाजियाबाद कोर्ट परिसर में घुसा तेंदुआ, लोगों पर किया हमला, पुलिस वन विभाग की टीम मौके पर

गाजियाबाद कोर्ट परिसर में बुधवार को अचानक तेंदुआ के पहुंचने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि तेंदुआ लिफ्ट में घुस गया और इसने लोगों पर हमला भी किया,​ जिसमें करीब छह लोग घायल हो गए. इसकी सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि कचहरी में आईएमटी की तरफ से अचानक तेंदुआ घुस आया. इसके बाद पहली मंजिल पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में घुस गया. तेंदुए के नजर आने के बाद कचहरी परिसर में भगदड़ मच गई. घटना की सूचना पर पुलिस और वन विभाग को टीम मौके पर पहुंची. तेंदुआ अभी अंदर ही है, उसे ट्रैंकुलाइज कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

12:25 AM. 9 Feb 23 6:55 PM. 8 Feb

स्वामी प्रसाद ने रामचरितमानस की पंक्तियों को प्रतिबंधित करने के लिए राष्ट्रपति-पीएम को भेजा पत्र

श्रीरामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि उनके बयान को लोग तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं. उन्होंने देश की सभी महिलाओं, दलितों को अपमानित करने वाली रामचरितमानस की कुछ पंक्तियों को प्रतिबंधित करने के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है. सपा एमएलसी ने कहा कि लोग इसको आराध्य श्रीराम से जोड़ते हैं. जबकि मैंने कभी ऐसा नहीं कहा.

12:25 AM. 9 Feb 23 6:55 PM. 8 Feb

अखिलेश यादव बोले- भाजपा का 2022 कभी नहीं आएगा, आने वाले समय में हटा देगी जनता

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा का 2022 कभी नहीं आएगा, क्योंकि 2022 मतलब किसानों की आय दोगुनी करना है. लेकिन, अभी तक किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं हो पाया है. मुझे उम्मीद कि जिस प्रकार से भाजपा ने किसानों को निराश कर कुछ लोगों को फायदा दिया है, इससे जनता आने वाले समय में इन्हें हटा देगी.

10:17 PM. 8 Feb 23 4:47 PM. 8 Feb

लखनऊ के बाद अब गाजीपुर जिले का नाम बदलने की मांग

बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता ने लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुरी करने की मांग पीएम नरेंद्र मोदी से की है. वहीं सुभसपा नेता ओपी राजभर ने गाजीपुर का नाम बदलकर विश्वामित्र नगर करने की मांग की है. उन्होंने इसके लिये सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है.

मुख्य बातें

Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >