UP Breaking News Live: गोरखपुर के एक होटल में हुए मनीष गुप्ता हत्याकांड में आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर

UP Breaking News Live: नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से विशेष विमान के जरिये बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी किया. यूपी के तमाम खबरों के लिए आप बने रहे प्रभात खबर के साथ.

Live Updates
7:15 PM. 3 Apr 22 7:15 PM. 3 Apr

यूपी की टॉप 10 खबरें प्रभात खबर पर…

7:15 PM. 3 Apr 22 7:15 PM. 3 Apr

मनीष गुप्ता हत्याकांड में सीएम योगी ने दिए बुलडोजर चलाने के आदेश

Lucknow News: पिछले साल गोरखपुर के होटल में हुए चर्चित हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलिस अधिकारी का लखनऊ स्थित मकान रविवार को जमींदोज कर दिया गया. कानपुर के व्यवसायी मनीष गुप्ता हत्याकांड में आरोपी जगत नारायण सिंह का राजधानी के चिनहट में अवैध 3 मंजिला मकान था. इस हत्याकांड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद बुलडोज़र से कार्रवाई की गई है.

7:15 PM. 3 Apr 22 7:15 PM. 3 Apr

मां विंध्यवासिनी के धाम पहुंचे सीएम योगी  

यूपी में दोबारा सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ रविवार को मां विंध्यवासिनी के धाम पहुंचे. इस बीच वे अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे. उन्होंने विंध्याचल मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की.

7:15 PM. 3 Apr 22 7:15 PM. 3 Apr

बलिया : यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले का मास्टमाइंड गिरफ्तार

UP Board Paper Leaked: यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक करने वाला मास्टमाइंड निर्भय नारायण सिंह अपने सहयोगी राजीव प्रजापति के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से 30 सादी कॉपी सहित सॉल्व की हुईं कॉपी भी बरामद की गई हैं. वहीं, गिरफ्तारी के समय उसके पास से अंग्रेजी के पेपर की फोटोकॉपी भी बरामद की गई हैं. बता दें कि बलिया के महाराजी कॉलेज भीमपुरा में पेपर लीक होने का खुलासा हुआ था. इसके बाद से ही प्रदेश में ताबड़तोड़ अभियान चलाकर इस पूरे मामले की जांच की जा रही थी. उम्मीद है कि मास्टरमाइंड के गिरफ्तार होने के बाद कई बड़े खुलासे होंगे.

7:15 PM. 3 Apr 22 7:15 PM. 3 Apr

लालगंज के एसडीएम मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार

प्रतापगढ़ की लालगंज तहसील में तैनात कर्मचारी सुनील शर्मा को एसडीएम ने इतना पीटा की उसकी मौत हो गई. पिटाई से मौत के बाद भी जिला प्रशासन जांच नहीं कर रहा था. इसके बाद नाराज तहसील कर्मियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. मामले की जांच शुरू होते ही एसडीएम विक्रम सिंह फरार बताए जा रहे हैं. हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

12:44 PM. 3 Apr 22 12:44 PM. 3 Apr

नवंबर में हो सकता है नगर निकाय चुनाव

यूपी विधानसभा चुनाव के बाद अब उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है, प्रदेश यह चुनाव नवंबर में हो सकता है. इसके लिए वार्डों के गठन, परिसीमन व सीटों के आरक्षण पर विचार-विमर्श किया जा रहा है. चुनाव को लेकर जल्द ही विभागीय मंत्री के साथ अधिकारियों की मीटिंग हो सकती है.

11:31 AM. 3 Apr 22 11:31 AM. 3 Apr

काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंचे नेपाल के पीएम

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा वाराणसी पहुंचने के बाद काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

11:31 AM. 3 Apr 22 11:31 AM. 3 Apr

सीएम योगी के आवास पर लगेगा जनता दरबार

4 अप्रैल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आवास पर लगेगा जनता दरबार लगेगा. मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम फिर से होगा शुरू. 5 कालिदास मार्ग पर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी. प्रत्येक सोमवार को राज्य मंत्री अजीत पाल करेंगे सुनवाई. प्रत्येक मंगलवार को राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख करेंगे सुनवाई

11:31 AM. 3 Apr 22 11:31 AM. 3 Apr

नेपाल के पीएम पहुंचे वाराणसी

नेपाल के पीएम रविवार के सुबह वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचे. जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया.

11:31 AM. 3 Apr 22 11:31 AM. 3 Apr

वाराणसी से बड़ी खबर आ रही है. वाराणसी में लहुराबीर चौराहे के पास सड़क धंस गयी है. बता दें कि इसी रास्ते से नेपाल के पीएम का काफिला गुजरना था. सड़क धंसने को लेकर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है.

11:31 AM. 3 Apr 22 11:31 AM. 3 Apr

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी आरजू राणा देउबा आज वाराणसी आ रहे हैं. उनके स्वागत के लिए काशी में भव्य तैयारियां की गयी है.

9:40 AM. 3 Apr 22 9:40 AM. 3 Apr

बनारस आएंगे नेपाल के पीएम

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी आरजू राणा देउबा रविवार को वाराणसी आ रहे हैं. इस दौरान वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनके डेलिगेशन का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे. नेपाल के पीएम के स्वागत के लिए वाराणसी नगरी में विशेष तैयारी की गई हैं. शहर के 15 स्थानों पर नेपाल के प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान लोकनृत्य और वाद्य यंत्रों पर वादन का कार्यक्रम भी होगा.

9:40 AM. 3 Apr 22 9:40 AM. 3 Apr

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड में 26 अधिकारी-कर्मचारी दोषी करार

अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से पिछली साल हुए 106 लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच पूरी हो गई है. 26 अधिकारी और कर्मचारियों को दोषी करार दिया गया है. मामले में 87 आरोपित पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं. पिछले साल 28 मई 2021 को अलीगढ़ के करसुआ में शराब पीने से 1 लोगों की मौत का सिलसिला शुरू हुआ था, जिसमें एक के बाद एक 106 लोगों की मौत हो गई थी.

9:40 AM. 3 Apr 22 9:40 AM. 3 Apr

सभी अधिकारी अपने व्यवहार में लाएं सुधार – CM योगी

उत्तर प्रदेश में दूसरी बार सरकार गठन के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पहली बार दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए. सीएम योगी ने सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि जिला प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों एवं जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करते हुए संवाद बनाना होगा.

9:40 AM. 3 Apr 22 9:40 AM. 3 Apr

राम मंदिर के साथ जल्द पूरे होंगे अयोध्या के अधिकांश प्रोजेक्ट

अयोध्या प्रशासन जल्द ही राज्य सरकार को उन परियोजनाओं की एक सूची भेजेगा जिन्हें अभी तक निष्पादित नहीं किया गया है, और उन परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) जो पाइपलाइन में हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनमें से अधिकांश दिसंबर 2023 तक पूरी हो जाएं जब राम मंदिर भक्तों के लिए खोला जाएगा.

9:40 AM. 3 Apr 22 9:40 AM. 3 Apr

मदरसों में मिलेगी राष्ट्रवाद की शिक्षा – मंत्री धर्मपाल सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने मदरसों में राष्ट्रवाद की शिक्षा देने की बात कही. उन्होंने कहा मदरसों में राष्ट्रवाद को प्रेरित करने वाली शिक्षा दी जाएगी.मदरसों से आतंकवाद वाली शिक्षा को बढ़ावा नहीं देने की बात कही.अल्पसंख्यक एवं वक्फ जमीनों को कब्जा मुक्त करने की बात कही.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से विशेष विमान के जरिये बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी किया. यूपी के तमाम खबरों के लिए आप बने रहे प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >