Uttar Pradesh Breaking News Live: नेपाल से आ रही शालिग्राम शिलाएं पहुंची कुशीनगर, भव्य स्वागत

Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
1:56 AM. 1 Feb 23 8:26 PM. 31 Jan

राम मंदिर के लिए नेपाल से आ रही शालिग्राम शिलाएं पहुंची कुशीनगर, भव्य स्वागत

नेपाल के जनकपुर से दो बड़े ट्रकों से लाई जा रही शालिग्राम शिलााएं मंगलवार रात उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद पहुंची. यूपी बिहार बॉर्डर पर स्थित कुशीनगर जिले में इनके प्रवेश करने पर भव्य स्वागत हुआ. शिलाओं के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी. विश्व हिंदू परिषद ने स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया और कुशीनगर बॉर्डर पर सलेमगढ़ स्थित एनएच 28 के टोल पर शालिग्राम शिलाओं का स्वागत किया गया. ये शिलाएं जनकपुर से अयोध्या जा रही है. आज रात गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में विश्राम के बाद अयोध्या के लिए इनकी रवानगी होगी.

1:56 AM. 1 Feb 23 8:26 PM. 31 Jan

लखनऊ के बादशाह नगर में ओलंपिया जिम की बिल्डिंग में आग, सभी सुरक्षित

लखनऊ के बादशाह नगर इलाके में स्थित ओलंपिया जिम की बिल्डिंग में मंगलवार को आग लग गई. इसकी जानकारी लोगों ने फायर बिग्रेड को दी, जिसके बाद दमकल की टीमों ने कई गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया. धुआं बाहर निकालने के लिए जिम की बिल्डिंग की शीशे तोड़े गए. लोगों को बाहर निकालने के लिए मौके पर हाइड्रोलिक मशीन भी बुलाई गई. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिम में लगभग 15 लोग आग में फंसे थे. फायर बिग्रेड कर्मियों ने सभी को बाहर निकाल लिया. एक-एक कमरे की चेकिंग की गई, जिससे किसी के फंसे होने की संभावना नहीं हो. सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

1:56 AM. 1 Feb 23 8:26 PM. 31 Jan

स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग, भाजपा MLA ने CJI को लिखा पत्र

गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने विवादित बयानों से घिरे समाजवादी पार्टी के एमएलसी और राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग की है. उन्होंने बिहार के मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ भी मुकदमा चलाकर फांसी की सजा देने की मांग की है. रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी को लेकर नंदकिशोर गुर्जर ने CJI को पत्र लिखकर ये मांग की है. उन्होंने पत्र में आरोप लगाया है कि विदेश से फंडिंग लेकर दंगों की साजिश रची जा रही है.

1:56 AM. 1 Feb 23 8:26 PM. 31 Jan

एसटीएफ ने 75 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर को दबोचा

यूपी एसटीएफ ने अलग-अलग प्रदेशों में मादक तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. एसटीएफ ने दो शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उनके पास से स्मैक बरामद किया है. पकड़े गए अभियुक्तों के नाम तालिब और इसरार बताए गए हैं. दोनों पूर्व में भी जेल जा चुक हैं. एसटीएफ के मुताबिक पकड़े गई स्मैक की कीमत 75 लाख आंकी जा रही है. अभियुक्तों के पास से पुलिस को दो पहिया वाहन समेत नकदी बरामद हुई है.

8:43 PM. 31 Jan 23 3:13 PM. 31 Jan

बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया ट्वीट

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया है. मायावती ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, माननीया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा संसद के बजट सत्र के पहले दिन आज अभिभाषण में केन्द्र की ओर से कही गई बातें तथा किए गए दावे देश की 100 करोड़ से अधिक महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी आदि से त्रस्त जनता की सान्त्वना व शान्ति के लिए बहुत ही कम। लोग सुखी होंगे तभी देश बढ़ेगा

8:43 PM. 31 Jan 23 3:13 PM. 31 Jan

लखनऊ के नाका में नेपाली नागरिक ने की आत्महत्या, डिप्रेशन में था युवक

लखनऊ के नाका में नेपाली नागरिक ने आत्महत्या की. युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या. सूत्रों ने डिप्रेशन के चलते युवक ने फांसी लगाई है.

मुख्य बातें

Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >