UP Breaking News Live: प्रयागराज में छात्रा ने फांसी लगायी, गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में लटका मिला शव

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
4:52 AM. 23 Jan 23 11:22 PM. 22 Jan

प्रयागराज में पॉलिटेक्निक की छात्रा ने फांसी लगायी, गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में लटका मिला शव

प्रयागराज : कर्नलगंज के छोटा बघाड़ा में रहने वाली आईईआरटी की छात्रा साक्षी मद्धेसिया (20) ने फांसी लगाकर जान दे दी. उसका शव गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला. कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. सिर्फ कुछ दवाएं मिली हैं जो डिप्रेसन की बतायी जा रही हैं. साक्षी पॉलिटेक्निक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी.

3:10 AM. 23 Jan 23 9:40 PM. 22 Jan

Live: विवादों के बीच बृजभूषण बोले- मैं दल से बड़ा नहीं, समर्थकों से की ये अपील

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने ट्वीट कर अपने समर्थकों को बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने समर्थकों से पूरे विवाद से दूरी दूरी बनाने की अपील की है और किसी तरह की टिप्पणी ना करने के लिए कहा है. उन्होंने ट्वीट किया कि सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक स्लोगन, ग्राफिक्स, हैशटैग की जानकारी मिली है. ऐसा कुछ भी जिससे किसी राजनैतिक दल, सामाजिक संगठन, सम्प्रदाय या जाति-धर्म की गरिमा को नुकसान पहुंचे उसके प्रति मेरी असहमति है. उन्होंने कहा कि मैं ऐसे पोस्ट और ट्रेंड्स का खंडन करता हूं. मैं दल से बड़ा नहीं हूं, मेरा समर्पण मेरी निष्ठा प्रमाणिक है. मेरे शुभचिन्तक और समर्थक कृपया ऐसे पोस्ट से दूर रहें, लाइक तो क्या कुछ कमेंट भी न करें.

3:10 AM. 23 Jan 23 9:40 PM. 22 Jan

उन्नाव में अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा, 6 की मौत

उन्नाव जनपद में लखनऊ-कानपुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. इसमें अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. हादसे की वजह से मौके पर जाम लग गया. जानकारी पर पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया. हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया. जिनमें कुछ ही हालत गंभीर है. पुलिस के अधिकारी वाहनों का जाम खुलवाने में लगे हुए हैं.

3:10 AM. 23 Jan 23 9:40 PM. 22 Jan

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी वाराणसी में CNG बोट रेस-लेजर लाइट शो में हुए शामिल

वाराणसी के नमो घाट पर बने विश्व के पहले फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन से रविवार शाम सीएनजी बोट रैली का शुभारंभ हुआ. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने इसे हरी झंडी दिखाई. नमो घाट से रविदास घाट तक बोट रैली में सीएनजी युक्त 100 नौकाएं से ज्यादा नौकाएं भाग ले रही हैं. गंगा के जरिए ग्रीन एनर्जी का संदेश देने के लिए सीएनजी बोट रैली का आयोजन हुआ है. इसके बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी गंगा आरती के समय दशाश्वमेध घाट और उसके बाद चेत सिंह घाट पर लेजर शो में शामिल हुए.

3:10 AM. 23 Jan 23 9:40 PM. 22 Jan

लखनऊ में बारिश से लौटी ठंड, अभी और बदलेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में रविवार शाम बारिश ने मौसम बदल दिया. सुबह से आसमान में बादल छाये रहने की वजह से जहां बीते दिनों की अपेक्षा सर्दी ज्यादा रही, वहीं शाम में बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी. लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में इस बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम ​विज्ञान केंद्र ने अभी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है.

3:10 AM. 23 Jan 23 9:40 PM. 22 Jan

एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी अपराधी बग्गा को किया गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ ने डकैती के साथ हत्या एवं गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित 50 हजार के इनामी बदमाश बग्गा उर्फ शहादत उर्फ मुन्ना को मुठभेड़ में ​दबोचा है. यह घुमन्तू जनजाति का दुर्दान्त अपराधी है. इसके चार साथी भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए हैं. इनमें कादिर राणा उर्फ सियाज उर्फ भूरा, कलीम उर्फ मास उर्फ आदिल, करीम खान उर्फ सोहेल उर्फ भगत और इकबाल उर्फ जावा उर्फ पम्मी हैं. इन सभी अभ्युक्तों को मथुरा जनपद में यमुना एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर तेरह गांव के किनारे, थाना क्षेत्र सुरीर से गिरफ्तार किया गया है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >