UP Weather Forecast: यूपी में 'कोल्ड वेब' से छूट रही कंपकंपी, कब मिलेगी ठंड से राहत, सामने आयी जानकारी

UP Weather Forecast: मौसम विभाग के पूर्वनुमान के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सिलसिला फिलहाल अभी कुछ दिन और जारी रहेगा.

UP Weather Update: जनवरी का महीना खत्म होने को है और पूरे उत्तर प्रेदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गलन ने परेशान कर रखा है. लगातार बढ़ रही सर्दी ने लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. उत्तर प्रदेश में बढ़ती शीतलहरी ने लोगो को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है और गलन ने सूबे का सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है. बहुत दिनों से चल रही सर्द हवाओं ने लोगो को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है. मौसम विभाग के पूर्वनुमान के मुताबिक, यूपी और उससे सटे राज्य में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी रहेगा.

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन तक कोल्ड-डे कंडीशन या शीत लहर जारी रहेगी. 30 जनवरी से मौसम में बदलाव हो सकता है और तेज धूप निकल सकती है. हालांकि इस दौरान सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा. सुबह कोहरा और धुंध छाई रहेगी पर दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है. फिलहाल यूपी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो गई है. ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरा भी छाया रहेगा और अगले कुछ दिनों में तापमान धीरे-धीरे सामान्य होगा.

IMD ने चेतावनी जाारी करते हुए बताया कि पंजाब, हरियाणा,दिल्ली, उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक कड़ाके की शीतलहर जारी रहेगी. पिछले कुछ दिनों से इन जगहों पर कड़ाके की ठंड जारी है. जनवरी महीने के दूसरे सप्ताह की शुरुआत से ही पहाड़ों पर हो रही अत्यधिक बर्फबारी है. पिछले कुछ दिनों से यूपी कई जगहों पर कड़ाके की ठंड जारी है. दिन में हल्की धूप जरूर हो रही है लेकिन हवा में नमी अधिक होने की वजह से उसका कोई असर नहीं है. उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >