UP Chunav 2022 Live Updates: प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी कोरोना पॉजिटिव

UP Chunav 2022 Live Updates: यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए टिकट कटने और मिलने के कयास का दौर हावी है. सपा (SP), बसपा (BSP), कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) सभी दलों में महामंथन का दौर है. हर पल की पॉलिटिकल अपडेट्स जानने के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ..

Live Updates
1:14 AM. 15 Jan 22 7:44 PM. 14 Jan

बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी कोरोना पॉजिटिव

इलाहाबाद सीट से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. इसकी जानकारी उन्होंने मीडिया को स्वयं दी है. रीता बहुगुणा जोशी ने बताया कि आज मैंने अपना कोविड टेस्ट कराया, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है. आपको बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी इस वक्त अपने दिल्ली आवास पर हैं.

10:58 PM. 14 Jan 22 5:28 PM. 14 Jan

बसपा नेता का आरोप टिकट के बदले मांग रहे 50 लाख

बसपा नेता अरशद राणा ने कहा, ‘मैं 24 साल से काम कर रहा हूं. 2018 (2002 यूपी चुनावों के लिए) में औपचारिक रूप से चरथावल से उम्मीदवार भी घोषित किया गया था. अब तक मैं बसपा को 4.5 लाख रुपए का भुगतान कर चुका हूं. मुझे 50 लाख देने को कहा गया है. पार्टी से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं.’

10:58 PM. 14 Jan 22 5:28 PM. 14 Jan

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम बोले- भीड़ से नहीं हमसे दिक्कत है

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा, ‘यह हमारे पार्टी कार्यालय के अंदर एक वर्चुअल कार्यक्रम था. हमने किसी को फोन नहीं किया लेकिन लोग आ गए. लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए काम कर रहे हैं. भाजपा के मंत्रियों के दरवाजे और बाजारों में भी भीड़ है लेकिन उन्हें हमसे एक समस्या है.’

10:58 PM. 14 Jan 22 5:28 PM. 14 Jan

लखनऊ के DM अभिषेक प्रकाश बोले- जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए

सपा के मंच पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी. सभी ने इसे भाजपा के खिलाफ यूपी में आई सुनामी कहा. वहीं, इसे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तौर देखा जा रहा है. चुनाव आयोग ने इस मसले पर संज्ञान ले लिया है.

लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश (DM Abhishek Prakash) ने कहा, ‘बिना अनुमति समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की रैली (Rally) हो रही है. मामला संज्ञान में आते ही पुलिस टीम सपा कार्यालय भेजी गई है. पुलिस को मामले में जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.’ बता दें किाय को साल 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्य चुनाव आयोग (ECI) ने कोरोना संक्रमण के भय को देखते हुए जनरैली आदि पर रोक लगा दी है.

10:58 PM. 14 Jan 22 5:28 PM. 14 Jan

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने कहा, भाजपा को एकजुटता ही हराएगी

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद (Bheem Army Chief Chandrashekhar Azad) ने कहा कि दलित समाज को अब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से ही आस है. उन्होंने कहा कि सभी दलों की एकजुटता से ही भाजपा को उत्तर प्रदेश में हराया जा सकता है. उन्होंने बताया कि लखनऊ में भीम आर्मी की कोर कमेटी की बैठक में जो फैसला लिया जाएगा उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

10:58 PM. 14 Jan 22 5:28 PM. 14 Jan

समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं की लंबी है लिस्ट

भाजपा छोड़कर सपा में आने वाले विधायक

योगी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, भगवती सागर (विधायक, बिल्हौर कानपुर), विनय शाक्य (बिधूना औरैया), रौशन लाल वर्मा (तिलहर शाहजहांपुर), डॉ. मुकेश वर्मा (शिकोहाबाद), बृजेश प्रजापति (तिंदवारी बंदा), अमर सिंह चौधरी (अपना दल)

सपा से जुड़े नेताओं की List

पूर्व विधायक अली युसूफ, पूर्व मंत्री राम भर्ती, पूर्व विधायक नीरज मौर्य, पूर्व एमएलसी मेरठ हरपाल सैनी, पूर्व विधायक मुरादाबाद बलराम सैनी, पूर्व विधायक मिर्जापुर राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व राज्य मंत्री विद्रोही मौर्य, मुख्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह, पूर्व विधायक बंसी सिंह पहाड़िया, अध्यक्ष सहकारिता बैंक अमरनाथ मौर्य, समाजसेवी आरके मौर्य, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य बलराम मौर्य, महेंद्र मौर्य, रजनीकांत मौर्य, फैजाबाद से रामलखन, देवेश श्रीवास्तव, सतेंद्र कुशवाहा, गुलाब मौर्य, जितेंद्र पाल एवं भारतीय किसान यूनियन के नेता चौधरी हरपाल सिंह.

भाजपा छोड़ने वाले विधायकों के नाम

स्वामी प्रसाद मौर्य, भगवती सागर, रोशनलाल वर्मा, विनय शाक्य, अवतार सिंह भड़ाना, दारा सिंह चौहान, बृजेश प्रजापति, मुकेश वर्मा, राकेश राठौर, जय चौबे, माधुरी वर्मा, आरके शर्मा, बाला प्रसाद अवस्थी, डॉ. धर्म सिंह सैनी एवं चौधरी अमर सिंह.

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी में शामिल नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ भरी हुंकार, यहां देखें लिस्ट

मुख्य बातें

UP Chunav 2022 Live Updates: यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए टिकट कटने और मिलने के कयास का दौर हावी है. सपा (SP), बसपा (BSP), कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) सभी दलों में महामंथन का दौर है. हर पल की पॉलिटिकल अपडेट्स जानने के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >