UP VIRAL VIDEO: MLC चुनाव में हार देख BJP नेता ने एसपी सिटी को गिरा-गिराकर पीटा! वायरल हो रहा वीडियो

UP Vidhan Parishad Chunav Results, Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी शहर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि भाजपा नेता ने एसपी सिटी को गिरा-गिराकर पीटा है. वीडियो में भी दिख रहा है कि हरे रंग की कमीज वाला एक शख्स भीड़ के बीच में पुलिस अधिकारी पर लगातार हमला कर रहा है. हरे कमीज वाले इस शख्स का नाम बीजेपी नेता प्रदीप सरावगी बताया जा रहा है.

UP Vidhan Parishad Chunav Results: उत्तर प्रदेश के झांसी शहर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि भाजपा नेता ने एसपी सिटी को गिरा-गिराकर पीटा है. वीडियो में भी दिख रहा है कि हरे रंग की कमीज वाला एक शख्स भीड़ के बीच में पुलिस अधिकारी पर लगातार हमला कर रहा है. हरे कमीज वाले इस शख्स का नाम बीजेपी नेता प्रदीप सरावगी बताया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार दोपहर की है. हालांकि पुलिस ने मारपीट की घटना से इनकार किया है. पुलिस ने कहा है कि झांसी के एसएसपी दिनेश कुमार ने इस बारे में सफाई देते हुए कहा है कि झांसी में एमएलसी चुनाव में मतगणना शांतिपूर्ण हुई है. कुछ लोगों ने गेट के अंदर घुसने की कोशिश की, इसी बीच धक्का मुक्की हुई है. किसी के साथ भी लाठीचार्ज नहीं हुआ है. एसपी सिटी के ऊपर हमले की जो खबरें चल रही हैं वो गलत खबर है. कोई सिपाही घायल नहीं हुआ, सिर्फ धक्का मुक्की हुई है.

इधर, स्थानीय लोगों में चर्चा है कि एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान भाजपा के कुछ नेताओं ने जिले के एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी की पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि एमएलसी चुनाव की मतगणना में एसपी प्रत्याशी के जीतने की संभावना बनती देख भाजपा के कुछ नेता यहां के मतगणना स्थल के पास पहुंचे थे.

इसी दौरान इन लोगों की पुलिस टीम से झड़प हुई, जिसके बीच भाजपा प्रदीप सरावगी ने मौके पर मौजूद एसपी सिटी को कॉलर पकड़कर घसीटा और उनके साथ मारपीट भी की. मामला बढ़ा तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर इन नेताओं को काउंटिंग सेंटर के गेट से हटाने की कोशिश की.

Also Read: UP Vidhan Parishad Chunav Results: यूपी MLC की 11 सीटों के लिए हुए चुनाव में BJP का दबदबा, पीएम मोदी के गढ़ में सपा की जीत

Posted By: Utpal kant

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >