Hathras News: हाथरस में भीषण सड़क हादसा, गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों को डंपर ने रौंदा, 7 की मौत, 1 घायल

Hathras News: हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर एक ट्रक की चपेट में आने से 7 कांवडियों की मृत्यु हुई है. हादसा उस वक्त हुआ जब कांवडिया ढाबे पर खाना खा रहे थे, तभी एक ट्रक चालक ने ट्रक चढ़ा दिया.

Hathras News: हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर एक ट्रक की चपेट में आने से 7 कांवडियों की मृत्यु हुई है. यह भीषण सड़क हादसा हाथरस के सादाबाद मार्ग पर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास शुक्रवार देर रात हुआ है. यहां सभी कांवडिया ढाबे पर खाना खा रहे थे तभी एक ट्रक चालक ने ट्रक चढ़ा दिया. दुर्घटना में 7 कांवडियों की मृत्यु हुई है और एक की स्थिति नाजुक है.

आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि, कांवडियों का एक जत्था हरिद्वार से ग्वालियर वापस जा रहा था. दुर्घटना में 7 कांवडियों की मृत्यु हुई है और एक की स्थिति नाजुक है. मामले में कार्रवाई की जा रही है. वाहन के बारे में जानकारी मिली है और बहुत जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा.

एक कांवडिया ने बताया कि, हम ढाबे पर खाना खा रहे थे तब एक ट्रक चालक ने ट्रक चढ़ा दिया. दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हुई है. फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >