UP Breaking News Live: लखनऊ के 12वीं तक के स्कूलों में 7 जनवरी तक अवकाश घोषित
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
UP Breaking News Live: लखनऊ के 12वीं तक के स्कूलों में 7 जनवरी तक अवकाश घोषित
Live Updates
2:51 AM. 3 Jan 239:21 PM. 2 Jan
लखनऊ के 12वीं तक के स्कूलों में 7 जनवरी तक अवकाश घोषित
मौसम विभाग की सोमवार को जारी की गई शीतलहर की चेतावनी के मद्देनजर लखनऊ जनपद के सभी शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बोर्ड के 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी सरकारी, गैर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 4 जनवरी से 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है. यह आदेश कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों पर भी लागू होगा. इसके साथ ही सभी छात्र, शिक्षकों और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए भी यह आदेश लागू होगा. जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का सख्ती से अनुपालन कराया जाए. वहीं पूर्व में आदेशित परिषदीय विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2022 से 14 जनवरी 2023 तक यथावत रहेगा.
2:51 AM. 3 Jan 239:21 PM. 2 Jan
रामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने राहुल गांधी को दी शुभकामनाएं
श्री रामजन्मभूमि, अयोध्या के मुख्य पुजारी पूज्य आचार्य सत्येंद्र दास ने भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए राहुल गांधी को पत्र भेज कर शुभकामनाएं दी हैं. सत्येंद्र दास ने अपने पत्र में कहा कि मेरी शुभकामनाएं हैं कि आपकी भारत जोड़ो यात्रा मंगलमय हो. आपकी जो देश जोड़ने की यात्रा है, वह पूर्ण हो. जो लक्ष्य आप लेकर चल रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिले. आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहें. आप देश के हित में जो भी कार्य कर रहे हैं, वह वस्तुतः सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय है. इसी मंगल कामना के साथ शुभ आशीर्वाद. प्रभु राम लला की कृपा आपके ऊपर बनी रहे.
2:51 AM. 3 Jan 239:21 PM. 2 Jan
मान्यता नहीं कराने वाले मदरसों के खिलाफ होगी कार्रवाई
प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मदरसों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए हमने बीते दिनों प्राथमिकता पर सर्वे कराया था. लगभग 8,500 मदरसों को मान्यता नहीं मिली थी. इसलिए हमने उन्हें सरकार से मान्यता प्राप्त करने का विकल्प दिया है. अगर वे प्राधिकरण प्राप्त करने से इनकार करते हैं, तो ऐसे मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
11:55 PM. 2 Jan 236:25 PM. 2 Jan
अम्बेडकरनगर में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद
अम्बेडकरनगर में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय बंद. शीतलहर और ठंड की वजह से आदेश जारी किया गया है. डीएम ने स्कूलों को बंद करने के आदेश दिये हैं. 4 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रहेंगे.
11:55 PM. 2 Jan 236:25 PM. 2 Jan
‘भारत जोड़ो यात्रा”, BSP अध्यक्ष मायावती ने राहुल गांधी को दी शुभकामनाएं
बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पत्र लिखकर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में आमंत्रण के लिए आभार जताया. मायावती ने ने ट्वीट करते हुए राहुल को भारत जोड़ो यात्रा की मुहिम में सफल होने की शुभकामनाएँ दी. इसके साथ ही उन्होंने कहा ’’भारत जोड़ो यात्रा’’ के लिए शुभकामनायें तथा श्री राहुल गांधी द्वारा इस यात्रा में शामिल होने की लिखी गई चिट्ठी के लिए उनका धन्यवाद.
11:55 PM. 2 Jan 236:25 PM. 2 Jan
भारत जोड़ो यात्रा, अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को लिखा खत
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पत्र लिखकर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में आमंत्रण के लिए आभार जताया. अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए राहुल को भारत जोड़ो यात्रा की मुहिम में सफल होने की शुभकामनाएँ दी. इसके साथ ही उन्होंने कहा प्रेम,अहिंसा और सौहार्द यही सकारात्मक तत्व भारत को जोड़ते हैं.
मुख्य बातें
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।