UP Breaking News Live: माघ मेला में दूसरे समुदाय की किताबें बेचते पकड़े गये तीन लोग, 204 पुस्तकें जब्त
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
UP Breaking News Live: माघ मेला में दूसरे समुदाय की किताबें बेचते पकड़े गये तीन लोग, 204 पुस्तकें जब्त
Live Updates
5:12 AM. 18 Jan 2311:42 PM. 17 Jan
माघ मेला में दूसरे समुदाय की किताबें बेचते पकड़े गये तीन लोग, 204 पुस्तकें जब्त
प्रयागराज पुलिक कमिश्नरेट ने माघ मेला में क्षेत्र में दूसरे समुदाय की किताबें बेचते तीन लोग को पकड़ा है. उनके पास से 204 पुस्तकें जब्त की गयी हैं. थाना दारागंज व SOG की संयुक्त टीम ने यह गिरफ्तारी की है.
5:12 AM. 18 Jan 2311:42 PM. 17 Jan
कार की टक्कर से तेंदुए की मौत, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे की घटना
गाजियाबाद में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर भोजपुर इलाके के पास तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आने से तेंदुए की हुई मौत हो गयी. देर शाम करीब 8 बजे तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आया था. गाजियाबाद वन विभाग की टीम घटना की जांच में जुटी है.
5:12 AM. 18 Jan 2311:42 PM. 17 Jan
शायर वसीम बरेलवी का एक्सीडेंट, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
Bareilly : मशहूर शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी की कार का दिल्ली से बरेली लौटते समय एक्सीडेंट हो गया. उनकी कार को हापुड़ के पास नेशनल हाइवे पर टैंकर ने टक्कर मार दी. इस हादसे में मशहूर शायर वसीम बरेलवी के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था. जिसके चलते उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हाथ के ऑपरेशन के बाद उनकी हालत में सुधार है. उनकी कार में शायर अकील नोमानी भी थे. शायर वसीम बरेलवी यूपी में साहित्यकार कोटे से विधान परिषद (एमएलसी) रह चुके हैं.
5:12 AM. 18 Jan 2311:42 PM. 17 Jan
प्रतापगढ: ट्रक में पीछे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की मौत
प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के ककरहा चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक ट्रक में पीछे से टकरा गयी. इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कालेज पहुंचाया. जहां जांच के बाद तीनों युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषितकर दिया. तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है.
3:24 AM. 18 Jan 239:54 PM. 17 Jan
वाराणसी में हॉट एयर बैलून फेस्टिवल शुरू
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हॉट एयर बैलून फेस्टिवल चल रहा है. इस दौरान पर्यटन की उप निदेशक प्रीति श्रीवास्तव ने बताया हमें वाराणसी को देश में नंबर-1 पर्यटन स्थल बनाना है इसलिए हम ये सब कर रहे हैं. हमारे पास कई देशों से बैलून आए हैं और पायलट ज्यादतर विदेशी हैं.
3:24 AM. 18 Jan 239:54 PM. 17 Jan
नोएडा में नाबालिग छात्र ने मेट्रो स्टेशन से लगाई छलांग
नोएडा में नाबालिग छात्र ने मेट्रो स्टेशन से छलांग लगाई. इलाज के दौरान छात्र की दर्दनाक मौत हुई. सुसाइड के कारणों का नहीं चल पता सका. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बता दें यह मामला सेक्टर 36 गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन का है.
मुख्य बातें
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।