UP Breaking News Live: श्रावस्ती में वन विभाग के रेंजर की पत्नी की संदिग्ध मौत, नौकर की भी हालत खराब

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्�� (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
2:33 AM. 7 Jan 23 9:03 PM. 6 Jan

श्रावस्ती में वन विभाग के रेंजर की पत्नी की संदिग्ध मौत

श्रावस्ती जिले में वन विभाग के रेंजर की पत्नी की संदिग्ध मौत हो गई. रेंजर भास्कर पाण्डे की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है. रेंजर के नौकर की हालत भी खराब बताई जा रही है. बता दें कि रिवार के साथ DFO कैम्पस में रेंजर रह रहे थे. ककरदारी वन रेंज के रेंजर हैं भास्कर पाण्डेय

12:30 AM. 7 Jan 23 7:00 PM. 6 Jan

फरवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू हो सकती हैं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

यूपी बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू हो सकती हैं. परीक्षाएं होली से पहले 5 मार्च तक चलेंगे. यूपी बोर्ड इस बार नकल रोकने के लिये कापियों में बारकोड भी रखेगा.

12:26 AM. 7 Jan 23 6:56 PM. 6 Jan

लखनऊ के होटल इम्पीरियल ग्रैंड में सिलेंडर में लगी आग, 3 लोग हुए घायल

लखनऊ के होटल इम्पीरियल ग्रैंड में सिलेंडर में आग लगी. किचन के 9 कर्मचारियों में 3 लोग घायल हुए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. मौके पर पुलिस और फायर कर्मी मौजूद है. बता दें कि इम्पीरियो होटल के आसपास भारी भीड़ लगी.

10:44 PM. 6 Jan 23 5:14 PM. 6 Jan

भाजपा 12 जनवरी को आयोजित करेगी “यंग इंडिया रन” मैराथन

भाजपा “यंग इंडिया रन” मैराथन आयोजित करेगी. दरअसल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजन होगा. “यंग इंडिया रन” मैराथन में पांच किमी की दौड़ होगी. भिनगा सरस्वती शिशु मंदिर से स्टेडियम तक दौड़ होगी.

9:08 PM. 6 Jan 23 3:38 PM. 6 Jan

बहन के घर शोक प्रकट करने गाजियाबाद पहुंचे CM योगी, बहनोई का हुआ था निधन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमजीआई घरौंदा पहुंचे. उनके बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी का बुधवार देर रात निधन हो गया था. गुरुवार को उनका दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. मुख्यमंत्री योगी मुंबई में होने के कारण अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे. इसलिए वह शुक्रवार को गाजियाबाद की राजनगर एक्सटेंशन स्थित घरौंदा एमआइजी सोसाइटी पहुंचे. राजेंद्र सिंह चौधरी का परिवार इसी सोसाइटी में रहता है.

8:32 PM. 6 Jan 23 3:02 PM. 6 Jan

अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा को MP/MLA कोर्ट ने दी जमानत

फ़िल्म अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा को रामपुर न्यायलय से मिली बड़ी राहत अचार सहिता के दो मामले पर चल रही थी सुनवाई MP/MLA कोर्ट ने जया प्रदा को जमानत दी. रामपुर कोर्ट ने जया प्रदा को जारी किए थे कई वारंट कई तारीखों पर कोर्ट नहीं पहुंची थीं. जयाप्रदा रामपुर कोर्ट की नाराजगी पर आज रामपुर कोर्ट में पहुची थी. 2019 के चुनाव में अचार सहित के दो मामले हए थे अलग अलग दर्ज.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >